scriptजीएसईबी: 12वीं सामान्य संकाय में सभी चार लाख विद्यार्थी पास, 691 ने पाई ए 1 ग्रेड | GSEB, 12th general stream result, online result, mass pramotion, 691 s | Patrika News

जीएसईबी: 12वीं सामान्य संकाय में सभी चार लाख विद्यार्थी पास, 691 ने पाई ए 1 ग्रेड

locationअहमदाबादPublished: Jul 31, 2021 04:28:24 pm

GSEB, 12th general stream result, online result, mass pramotion, 691 students gets A1 grade, 100 percentage result सुबह ऑनलाइन जारी हुआ परिणाम, नतीजा जानने स्कूल पहुंचे विद्यार्थी

जीएसईबी: 12वीं सामान्य संकाय में सभी चार लाख विद्यार्थी पास, 691 ने पाई ए 1 ग्रेड

जीएसईबी: 12वीं सामान्य संकाय में सभी चार लाख विद्यार्थी पास, 691 ने पाई ए 1 ग्रेड

अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से शनिवार को 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस वर्ष 12 वीं सामान्य संकाय में पंजीकृत चार लाख विद्यार्थियों में से 691 विद्यार्थियों ने ही ए 1 ग्रेड पाई है। परिणाम सुबह ऑनलाइन घोषित किया गया।
10वीं, 12वीं विज्ञान संकाय की तरह ही 12वीं सामान्य संकाय के विद्यार्थियों को भी इस वर्ष उनका परिणाम ऑनलाइन देखने को नहीं मिला। उन्हें परिणाम जानने के लिए अपने स्कूल जाना पड़ा। वहां से उन्हे उनकी अंकतालिका की प्रतिलिपि प्रदान की गई। प्रतिलिप हाथ में आने पर वे अपने परिणाम से अवगत हो सके।
इस वर्ष 12वीं सामान्य संकाय मे चार लाख 127 विद्यार्थियों ने नियमित विद्यार्थी के रूप में पंजीकरण कराया था। इसमें दो लाख 10 हजार 375 छात्र, जबकि एक लाख 89 हजार 752 छात्राएं शामिल हैं। कोरोना महामारी के चलते सभी को मास प्रमोशन दिया गया है, जिससे परिणाम शतप्रतिशत रहा। सभी चार लाख विद्यार्थी पास हो गए हैं।
ए 1 ग्रेड लाने वालों में गुजराती माध्यम के विद्यार्थी अव्वल
माध्यमों के आधार पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन की बात करें तो ए वन ग्रेड लाने वाले 691 विद्यार्थियों में सर्वाधिक 565 विद्यार्थी गुजराती माध्यम के है, जबकि 115 विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम के और आठ हिंदी माध्यम जबकि तीन मराठी माध्यम के विद्यार्थी हंै। गुजराती माध्यम में कुल 3 लाख 51 हजार 765 विद्यार्थी, अंग्रेजी माध्यम में 36 हजार 398 और हिंदी माध्यम में 10125 विद्यार्थी पंजीकृत थे। मराठी माध्यम में 1394 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विद्यार्थियों का ग्रेड आधारित परिणाम
ए1 ग्रेड-691
ए2ग्रेड-9,455
बी1ग्रेड-35,288
बी2ग्रेड-82,010
सी1ग्रेड-1,29,781
सी2ग्रेड-1,08, 299
डी ग्रेड-28,690
ई1 ग्रेड-5,885
ई2 ग्रेड-28

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो