scriptजीएसईबी 12वीं सामान्य संकाय का परिणाम घोषित: ए 1 ग्रेड पाने वालों में राजकोट के विद्यार्थी रहे अव्वल | GSEB, 12th general stream result, online result, mass pramotion, | Patrika News

जीएसईबी 12वीं सामान्य संकाय का परिणाम घोषित: ए 1 ग्रेड पाने वालों में राजकोट के विद्यार्थी रहे अव्वल

locationअहमदाबादPublished: Jul 31, 2021 04:57:18 pm

GSEB, 12th general stream result, online result, mass pramotion, A 1 grade, Rajkot student in top सूरत के विद्यार्थी रहे दूसरे स्थान पर, अहमदाबाद शहर के 38 ही छात्र, जीएसईबी 12वीं सामान्य संकाय का परिणाम घोषित

जीएसईबी 12वीं सामान्य संकाय का परिणाम घोषित: ए 1 ग्रेड पाने वालों में राजकोट के विद्यार्थी रहे अव्वल

जीएसईबी 12वीं सामान्य संकाय का परिणाम घोषित: ए 1 ग्रेड पाने वालों में राजकोट के विद्यार्थी रहे अव्वल

अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से शनिवार को घोषित 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में ए 1 ग्रेड लाने वालो में राजकोट के विद्यार्थी अव्वल रहे हैं। राज्य में चार लाख में से कुल 691 विद्यार्थियों ने ए 1 ग्रेड पाई है, जिसमें राजकोट जिले के विद्यार्थियों की संख्या 231 है। दूसरे स्थान पर सूरत के विद्यार्थी रहे। सूरत जिले में 187 विद्यार्थियों ने ए 1 ग्रेड पाई है।जबकि अहमदाबाद शहर में महज 38 और अहमदाबाद ग्राम्य में 24 विद्यार्थी ही ए1 ग्रेड लाने में सफल हुए हैं।
दीव-दमन, दादरानगर हवेली के साथ गुजरात बोर्ड में कुल 36 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में से राजकोट, सूरत जिला ही तीन डिजिट में यानि सौ से ज्यादा जबकि 8 जिलों में दहाई के अंकों में ही विद्यार्थियों की ए वन ग्रेड आई है। 17 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक अंक में ही विद्यार्थी ए वन ग्रेड लाने में सफल हुए हैं।
9 जिलों में एक भी विद्यार्थी नहीं ला सका ए वन ग्रेड
राज्य के 9 जिले ऐसे हैं जिनका एक भी विद्यार्थी ए वन ग्रेड लाने में सफल नहीं हुआ है। इनमें डांग, पंचमहाल, सेंट्रल एडमिन (दादरानगर हवेली), दाहोद, नर्मदा, तापी, छोटा उदेपुर, महिसागर और दीव शामिल हैं।
विद्यार्थियों का ग्रेड आधारित परिणाम
ए1 ग्रेड-691
ए2ग्रेड-9,455
बी1ग्रेड-35,288
बी2ग्रेड-82,010
सी1ग्रेड-1,29,781
सी2ग्रेड-1,08, 299
डी ग्रेड-28,690
ई1 ग्रेड-5,885
ई2 ग्रेड-28
(ए1-ग्रेड-91-100 प्रतिशत अंक, ए2 ग्रेड-81-90, बी1- 71-80, बी2-61-70 अंक, सी1-51-60, सी2-41-50, डी-33-40 अंक, ई1-21-32, ई2-ग्रेड 20 व उससे कम अंक)।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो