10वीं में 8.02 लाख विद्यार्थियों ने चुना बेसिक गणित
जीएसईबी ने इस वर्ष से 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को स्टाण्डर्ड गणित और बेसिक गणित के दो विकल्प दिए हैं। 10वीं के 9 लाख 64 हजार 529 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 8.02 लाख परीक्षार्थियों ने बेसिक गणित को चुना है। यह दर्शाता है कि परीक्षार्थियों में गणित विषय को लेकर डर कितना है। बेसिक गणित में स्टाण्डर्ड गणित की तुलना में सरल पेपर पूछा जाएगा।

10वीं में 9.64 लाख, 12वीं में 5.33 लाख परीक्षार्थी
जीएसईबी की सोमवार से शुरू होने वालीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 अप्रेल तक चलेगीं। इस वर्ष 10वीं में 964529 परीक्षार्थी हैं। इनके लिए राज्य में 958 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। 12वीं विज्ञान संकाय में एक लाख 8 हजार 67 परीक्षार्थी हैं। इनकी परीक्षा 140 केन्द्र से ली जाएगी। 12वीं सामान्य संकाय में चार लाख 25 हजार 834 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। राज्यभर में 527 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं।

10वीं-12वीं सामान्य संकाय में 30 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न
कोरोना महामारी के चलते प्रभाावित हुई शिक्षा को देखते हुए जीएसईबी ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं सामान्य संकाय के पेपर में 30 फीसदी प्रश्न वस्तुनिष्ठ पद्धति (एमसीक्यू) के तहत पूछने की घोषणा की है। 10वीं में 80 अंक के पेपर में 24 अंक और 12वीं सामान्य संकाय में 100 अंक में से 30 अंक के प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होंगे। 12वीं विज्ञान संकाय में 100 अंक के पेपर में इस साल भी 50 फीसदी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगें।

पहले दिन 10वीं में प्रथम भाषा का पेपर
पहले दिन सोमवार को 10वीं कक्षा में सुबह 10 बजे से प्रथम भाषा विषयों की परीक्षा ली जाएगी। जिसमें गुजराती, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उडिया शामिल हैं। 12वीं सामान्य संकाय में सुबह 10.30 बजे से सहकार पंचायत, दोपहर तीन बजे से नामा ना मूळ तत्वों विषय की परीक्षा होगी। 12वीं विज्ञान संकाय में दोपहर तीन बजे से भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी।