script

दीपावली पर एसटी दौड़ाएगा 1800 बसें

locationअहमदाबादPublished: Oct 22, 2019 09:50:16 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat ST, GSRTC buses, Diwali run buses, buses run from surat, dipawali news, ahmedabad news, Gujarat tourists

दीपावली पर एसटी दौड़ाएगा 1800 बसें

दीपावली पर एसटी दौड़ाएगा 1800 बसें

अहमदाबाद. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) की ओर से दीपावली पर 1800 बसें दौड़ाएगा। मंगलवार से 27 अक्टूबर तक ये बसें दौड़ेंगी।
निगम ने पिछले वर्ष दीपावली पर सूरत में 900 बसों के जरिए 1048 अतिरिक्त फेरे लगाए थे। वहीं इस वर्ष यात्रियों को उनके वतन पहुंचाने के लिए सूरत से 1200 बसों के जरिए 1500 से ज्यादा फेरे चलाए जाएंगे। इसके अलावा सूरत से सौराष्ट्र, पंचमहाल, और उत्तर गुजरात के अलग-अलग स्थानो ंके लिए ये बसें दौड़ाई जाएंगे। सूरत में हनुमानरोड वराछा से बसें दौड़ाई जाएंगे।
इसके अलावा सूरत, भरूच और वलसाड से महाराष्ट्र के अलग-अलग मार्गों और अहमदाबाद से राजस्थान के माऊंट आबू और सुंधा माता तक बसें चलाई जाएंगी। वहीं दाहोद, गोधरा, झालोद, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भुज और वडोदरा के लिए यात्रियों के लिए 400 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सभी एक्सट्रा बसों का संचालन सर्विस के लिए काउंटर के अलावा वेबसाइट से भी बुक करा सकेंगे। मंगलवार से 27 अक्टूबर तक ये बसें दौड़ेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो