scriptAhmedabad News: गांधी की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री का निर्णय…. गुजरात की जेलों में सजा काट रहे १५८ कैदी होंगे रिहा | Guarat, CM Vijay rupani, Prision, jail, Sabarmati, Ahmedabad, | Patrika News

Ahmedabad News: गांधी की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री का निर्णय…. गुजरात की जेलों में सजा काट रहे १५८ कैदी होंगे रिहा

locationअहमदाबादPublished: Oct 01, 2019 10:35:49 pm

Guarat, CM Vijay rupani, Prision, jail, Sabarmati, Ahmedabad, Mos Pradeep singh jadeja, Mahatma gandhi 15oth birth anniversary

Ahmedabad News: गांधी की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री का निर्णय....  गुजरात की जेलों में सजा काट रहे १५८ कैदी होंगे रिहा

Ahmedabad News: गांधी की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री का निर्णय…. गुजरात की जेलों में सजा काट रहे १५८ कैदी होंगे रिहा

अहमदाबाद. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात राज्य की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे १५८ और कैदी रिहा होंगे। कैदियों के मामले में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उनकी बाकी की सजा को माफ करते हुए उन्हें रिहा करने का निर्णय किया है। इससे पहले गांधी जयंती 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में दो चरणों में २२९ कैदियों को रिहा किया जा चुका है। अब रिहा होंगे ऐसे 158 कैदियों को शामिल करें तो तीन चरणों में गुजरात की जेलों में बंद ३८७ कैदियों को रिहा किया जाएगा।
गृह एवं जेल राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि गांधी की 150वीं जयंती के इस वर्ष में भारत सरकार की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिए गए निर्देशों के अनुसार माफी के मापदंड को पूरा करने वाले कैदियों को राज्य माफी दी जाती है। इससे पहले दो चरणों में ऐसे कुल 229 कैदियों को राज्य सरकार माफी प्रदान करते हुए उन्हें रिहा कर चुकी है। राज्य माफी के पात्र कैदियों को रिहा करने के मुख्यमंत्री के निर्णय को गुजरात के राज्यपाल की अनुमति मिलने से अब और 158 कैदियों को जेल से रिहा किया जाएगा।
जाडेजा ने कहा कि कारावास के कैदी भी रिहा होने के बाद समाज में पुन: स्वाभिमान के साथ अपना शेष जीवन व्यतीत कर सकने की महात्मा गांधी की सोच को साकार करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
जाडेजा ने कहा कि 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र और सुनाई गई जेल की सजा की 50 फीसदी अवधि पूर्ण करने वाली एक महिला कैदी, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले और सुनाई गई सजा का 50 फीसदी कारावास पूर्ण करने वाले 5 पुरुष कैदियों तथा 381 ऐसे कैदी जिन्होंने सुनाई गई सजा का 66 फीसदी अर्थात दो तिहाई अवधि का कारावास पूरा कर लिया हो ऐसे कैदियों को राज्य सरकार ने माफी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो