scriptगुजरात हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 27, जज भट्ट हुए सेवानिवृत्त | Guj HC: No of Judges reduced to 27 | Patrika News

गुजरात हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 27, जज भट्ट हुए सेवानिवृत्त

locationअहमदाबादPublished: Sep 10, 2018 05:36:35 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-दिसम्बर तक दो और जज होंगे रिटायर
-52 है स्वीकृत जजों की संख्या

Guj HC: No of Judges reduced to 27

गुजरात हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 27, जज भट्ट हुए सेवानिवृत्त

अहमदाबाद. गुजरात उच्च न्यायालय के जज पी. पी. भट्ट के गुरुवार को सेवानिवृत्त होने के बाद अब उच्च न्यायालय में जजों की संख्या अब घटकर 27 रह गई है। फिलहाल मुख्य न्यायाधीश सहित गुजरात उच्च न्यायालय में जजों के स्वीकृत पद 52 हैं। इसकी जगह फिलहाल 27 जज कार्यरत हैं।
दिसम्बर महीने में दो और जज सेवानिवृत्त होंगे। इनमें न्यायाधीश मोहिन्दर पाल और न्यायाधीश आर. एच. शुक्ला शामिल हैं। इस तरह इस वर्ष के अंत तक जजों की संख्या स्वीकृत पदों की आधी से भी कम (25) रह जाएगी। उधर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम गत 19 अप्रेल को पांच जजों के नामों की नियुक्ति की सिफारिश कर चुकी है। उच्च न्यायालय में अंतिम बार अप्रेल 2017 में जजों की नियुक्ति की गई थी।
इस मुद्दे पर गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन (जीएचएए) के अध्यक्ष यतिन ओझा ने बताया कि स्वीकृत पदों की संख्या के सामने अब सिर्फ 27 जज कार्यरत हैं। दिसम्बर अंत तक दो और जज रिटायर होंगे, जिससे यह संख्या 25 रह जाएगी। लाखों की संख्या में लंबित मामलों के निपटारे के लिए जजों की नियुक्ति आवश्यक है। गत अप्रेल महीने में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 5 जजों के नामों की सिफारिश की है, लेकिन अब तक यह नियुक्ति नहीं हो सकी है। इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन अपनी लड़ाई लड़ेगा।
इससे पहले गत अप्रेल महीने में जजों की कम संख्या को लेकर गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन (जीएचएए) की ओर से रैली निकाली गई थी।
उच्च न्यायालय में जजों के स्वीकृत पद 52 हैं। इनमें 39 स्थायी व 13 अतिरिक्त जज शामिल हैं। केन्द्रीय विधि मंत्रालय के ताजे आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 में गुजरात उच्च न्यायालय के पांच और जज सेवानिवृत्त होंगे।
सीएम रूपाणी देंगे नियुक्ति पत्र

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राज्य सरकार के श्रम व रोजगार विभाग के तहत विभिन्न कार्यालयों में वर्ग-1, 2 और वर्ग-3 के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्राप्त उम्मीदवारों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
गांधीनगर के स्वर्णिम संकुल-2 स्थित द्वारका हॉल में सुबह दस बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रम व रोजगार मंत्री दिलीप ठाकोर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके तहत सहायक श्रम आयुक्त वर्ग-1, सहायक निदेशक बॉयलर (वर्ग-2), औद्योगिक सुरक्षा व स्वास्थ्य अधिकारी वर्ग-2, इंस्पेक्टर वर्ग-2, सहायक स्टोर कीपर, वर्ग-3 पद पर नियुक्त लोगों को यह नियुक्ति पत्र दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो