scriptGujarat: राजकोट में सभी २४ नमूने की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव | Gujarart, Rajkot, Corona virus, negative | Patrika News

Gujarat: राजकोट में सभी २४ नमूने की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

locationअहमदाबादPublished: Apr 05, 2020 12:07:15 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarart, Rajkot, Corona virus, negative

Gujarat: राजकोट में सभी २४ नमूने की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

Gujarat: राजकोट में सभी २४ नमूने की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

राजकोट. राजकोट में सभी 24 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव पाई गई है। अब तक राजकोट में 201 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें से राजकोट शहर के 134 नेगेटिव, ९ पॉजिटिव तथा राजकोट ग्राम्य के 37 में से 36 नेगेटिव और एक पॉजिटिव मामला पाया गया है। साथ ही अन्य जिलों के 21 नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
इस तरह राजकोट जिले से अब तक कुल 10 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राजकोट शहर मे सभी नौ मरीज स्वस्थ हैं। इन सभी की एक और रिपोर्ट की जाएगी।
राजकोट में सरकारी क्वारन्टाइन में 32 लोग हैं। इनमे त्रिमंदिर में 13 और पथिकाश्रम में 19 शामिल हैं।
होम क्वारन्टाइन में 1685 लोगों पर नजर रखी जा रही है। इनमें से 1428 लोगों का 14 दिनों की क्वारन्टाइन अवधि पूरी हो चुकी है। वहीं ं257 की अवधि बाकी है। दूसरी ओर राजकोट में आईसोलेटेड किए गए और उपचार के बाद 192 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले राजकोट में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो