scriptGujarat: वडोदरा में छकड़ा रिक्शा व कंटेनर के बीच भीषण भिड़ंत, 10 की मौत, 4 घायल, मोदी ने जताया शोक | Gujarat: 10 Killed as trailer truck crushes rickshaw in Vadodara | Patrika News

Gujarat: वडोदरा में छकड़ा रिक्शा व कंटेनर के बीच भीषण भिड़ंत, 10 की मौत, 4 घायल, मोदी ने जताया शोक

locationअहमदाबादPublished: Oct 04, 2022 10:24:02 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, 10 Killed, trailer truck crushes rickshaw, Vadodara

Gujarat: वडोदरा में छकड़ा रिक्शा व कंटेनर के बीच भीषण भिड़ंत, 10 की मौत, 4 घायल, मोदी ने जताया शोक

Gujarat: वडोदरा में छकड़ा रिक्शा व कंटेनर के बीच भीषण भिड़ंत, 10 की मौत, 4 घायल, मोदी ने जताया शोक

Gujarat: 10 Killed as trailer truck crushes rickshaw in Vadodara

वडोदरा शहर में दर्जीपुरा क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे 48 पर मंगलवार को छकड़ा रिक्शा व कंटेनर की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में छकड़ा रिक्शा चालक, एक महिला व 2 बच्चे भी शामिल हैं। वाहन में 14 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दमकल व वायुसेना की टीमों ने छकड़ा रिक्शा का पतरा काटकर मृतकों के शव बाहर निकाले गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस दर्दनाक हादसे पर दु:ख जताया है।
बताया जाता है कि सूरत से अहमदाबाद की ओर जा रहे कंटेनर ने वडोदरा में दर्जीपुरा क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन के समीप एक कार को बचाने के चक्कर में गलत दिशा से आ रहे छकड़ा रिक्शा को टक्कर मार दी। उसके बाद वायुसेना स्टेशन की दीवार तोड़ते हुए कंटेनर अंदर घुस गया। यह कंटनेर कार लेकर जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल व वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव व राहत कार्य आरंभ किया गया। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वाहनों की कतारें लग गई। सैकड़ों वाहन अटक गए, यातायात पुलिस व पुलिस की टीमों ने मशक्कत कर वाहनों का आवागमन आरंभ करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो