अहमदाबाद

Gujarat 10वीं बोर्ड: सर्वाधिक 2.37 लाख विद्यार्थी विज्ञान में फेल

Gujarat 10th Board: 2.37 lakh students failed in science subject -1.93 लाख बेसिक गणित में 97 हजार सामाजिक विज्ञान में अनुत्तीर्ण

अहमदाबादMay 25, 2023 / 10:40 pm

nagendra singh rathore

Guarat 10वीं बोर्ड: सर्वाधिक 2.37 लाख विद्यार्थी विज्ञान में फेल

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से गुरुवार सुबह घोषित 10वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में सर्वाधिक 2 लाख 37 हजार 221 विद्यार्थी विज्ञान विषय में फेल हुए हैं। इस विषय का परिणाम 67.72 प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले 7 लाख 34 हजार 896 में से 4 लाख 97 हजार 675 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए। गत वर्ष इस विषय में दो लाख 18 हजार 596 विद्यार्थी फेल हुए थे और परिणाम 71.71 फीसदी रहा था। गत वर्ष से 18625 ज्यादा विद्यार्थी इस विषय में फेल हुए हैं।
विज्ञान के बाद सबसे ज्यादा 1 लाख 93 हजार 624 विद्यार्थी बेसिक गणित में फेल हुए हैं। परीक्षा देने वाले 6 लाख 56 हजार 28 विद्यार्थियों में से 4 लाख 62 हजार 404 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष 2 लाख एक हजार 548 विद्यार्थी बेसिक गणित में फेल हुए थे।
तीसरा सबसे कठिन विषय सामाजिक विज्ञान रहा। इस विषय में 97 हजार 227 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 7 लाख 34 हजार 894 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 6 लाख 37 हजार 667 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष सामाजिक विज्ञान विषय में एक लाख 6 हजार 260 विद्यार्थी फेल हुए थे। 772756 ने परीक्षा दी थी जिसमें से 666496 उत्तीर्ण हुए थे। गत वर्ष से 9033 कम विद्यार्थी इस विषय में फेल हुए हैं।
चौथा सबसे कठिन विषय गुजराती प्रथम भाषा रहा। इसमें 96 हजार 286 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 6 लाख 25 हजार 290 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 लाख 29 हजार 4 विद्यार्थी पास हुए हैं। गत वर्ष इस विषय में 118623 विद्यार्थी फेल हुए थे। 664553 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 545930 उत्तीर्ण हुए।
पांचवां सबसे कठिन विषय अंग्रेजी द्वितीय भाषा रहा, इसमें 95 हजार 544 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 6 लाख 45 हजार 793 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 5 लाख 50 हजार 249 उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष इस विषय में एक लाख 35 हजार 73 विद्यार्थी फेल हुए थे। 685619 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी द्वितीय भाषा की परीक्षा दी थी, जिसमें से 550546 उत्तीर्ण हुए थे।
हिंदी द्वितीय भाषा विषय में इस साल 40906 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 3 लाख 23 हजार 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 2 लाख 82 हजार 207 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष इस विषय में 56481 विद्यार्थी फेल हुए थे। 341868 विद्यार्थियों ने इस विषय की परीक्षा दी थी, जिसमें से 285327 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
संस्कृत द्वितीय भाषा में 34183 विद्यार्थी, गुजराती द्वितीय भाषा में 11258 विद्यार्थी फेल हुए हैं। संस्कृत में 3 लाख 75 हजार 391 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 3 लाख 41 हजार 208 विद्यार्थी पास हुए। गुजराती द्वितीय भाषा में 1 लाख 9 हजार 604 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 98 हजार 346 विद्यार्थी पास हुए हैं। स्टैंडर्ड गणित विषय में 3930 विद्यार्थी फेल हुए हैं। अंग्रेजी प्रथम भाषा में 4396 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.