scriptGujarat: गुजरात के 33 जिलों में से आधे को नहीं मिला प्रतिनिधित्व | Gujarat, 33 district, New cabinet, Ministers, | Patrika News

Gujarat: गुजरात के 33 जिलों में से आधे को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

locationअहमदाबादPublished: Sep 17, 2021 10:44:47 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, 33 district, New cabinet, Ministers,

Gujarat: गुजरात के 33 जिलों में से आधे को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

Gujarat: गुजरात के 33 जिलों में से आधे को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

अहमदाबाद. गुजरात के भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में राज्य के कुल 33 जिलों मे से आधे को प्रतिनिधित्व मिला है जबकि आधे को नहीं मिला है। मंत्रिमंडल में 17 जिलों के विधायक शामिल किए गए हैं। इनमें वडोदरा, भावनगर, मेहसाणा, सूरत, जामनगर, वलसाड, सुरेन्द्रनगर, नवसारी, अहमदाबाद, खेड़ा, मोरबी, पंचमहाल, राजकोट, महिसागर, बनासकांठा, साबरकांठा और जूनागढ़ शामिल हैं।
इसके साथ ही दाहोद, छोटा उदेपुर, आणंद, पाटण, अमरेली, बोटाद, कच्छ, पोरबंदर, भरूच, तापी, नर्मदा जिले के किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं दिया गया है। वहीं अरवल्ली, गिर सोमनाथ और देवभूमि द्वारका जिले में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है।
दिखा पाटिल का दबदबा, रूपाणी के गृह जिले से सिर्फ एक मंत्री

नए मंत्रिमंडल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल का दबदबा दिखा।
इनमें सूरत जिले से पूर्णेश मोदी (सूरत पूर्व), हर्ष संघवी (मजूरा) , मुकेश पटेल (ओलपाड) और विनोद मोरडिया (कतारगाम) सहित चार को जगह दी गई है वहीं वलसाड जिले से कनूभाई देसाई (पारडी) व जीतू चौधरी (कपराडा) तथा नवसारी जिले से नरेश पटेल (गणदेवी) को मंत्री पद दिया गया है। उधर पूर्व सीएम विजय रूपाणी के गृह जिले राजकोट से सिर्फ एक विधायक अरविंद रैयाणी को मंत्री पद मिला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो