scriptGujarat: छह महानगरपालिकाओं के चुनावों में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत | Gujarat, 34th Majority, BJP, Municipal corporation election | Patrika News

Gujarat: छह महानगरपालिकाओं के चुनावों में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत

locationअहमदाबादPublished: Feb 24, 2021 01:29:51 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, 3/4th Majority, BJP, Municipal corporation election

Gujarat: छह महानगरपालिकाओं के चुनावों में भाजपा  को तीन चौथाई बहुमत

Gujarat: छह महानगरपालिकाओं के चुनावों में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत


अहमदाबाद. गुजरात में छह महानगरपालिकाओं के चुनावों में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। इन सभी महानगरपालिकाओं-अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर व भावनगर – पर में पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत प्राप्त किया। भाजपा अहमदाबाद व सूरत में 2005 से सत्ता में है वहीं अन्य चार महानगरों में पार्टी 1995 से सत्ता पर काबिज है।
अहमदाबाद में भारी जीत

अहमदाबाद महानगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 192 सीटों में से 159 सीटों पर जीत हासिल की है। यह जीत पिछली बार से भी ज्यादा है जहां पार्टी को 142 सीटें मिली थी। पार्टी ने यहां लगातार चौथी बार सत्ता प्राप्त की।
सूरत में कांग्रेस को शू्न्य

भाजपा ने सूरत में कुल 116 सीटों में से 93 जीतों पर विजय प्राप्त किया। यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इतना ही नहीं, राज्य में नई नवेली आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीतकर कांग्रेस को विपक्षी दल से भी बेदखल कर दिया।
अहमदाबाद व सूरत के शहर भाजपा ने अध्यक्ष ने पार्टी की करारी हार पर अपना इस्तीफा सौंपा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो