अहमदाबाद शहर में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। शनिवार को महज २४ घंटे में रिकॉर्ड़ 3241 मरीज अहमदाबाद शहर में पाए गए। वहीं अहमदाबाद ग्रामीण इलाके में 62 सहित जिले में 3303 मरीज मिले। इस तरह एक तिहाई नए मरीज इसी जिले में दर्ज किए गए। उधर सूरत शहर में 1720 सहित जिले में 2155 मामले पाए गए। वडोदरा जिले में 579, राजकोट में 494, जामनगर में 328, मेहसाणा में 262, भरूच में 235, भावनगर में 195 बनासकांठा में 178, नवसारी में 148, पाटण में 147, पंचमहाल में 107 नए मामले दर्ज किए गए।
राज्य में कोरोना की विकट परिस्थिति पैदा होती जा रही है। राज्य के विविध जगहों पर कोरोना के 55 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हो गए हैं। फिलहाल राज्य में 55398 एक्टिव मरीजों में से 304 वेंटिलेटर पर बताए जा रहे हैं वहीं 55094 की हालत स्थिर है। एक दिन मेें 3783 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही अब तक कोरोना महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या 333564 हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट कम होकर 84.61 फीसदी ही रह
गई है।
अहमदाबाद. राज्य में कोरोना के कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अप्रेल माह के 17 दिनों में अब तक 748 मौतें हो चुकी हैं। इस माह एक दिन में मौतों की संख्या 9 से लेकर 97 तक हो चुकी है।
1 अप्रेल 09
2 अप्रेल 11
3 अप्रेल 13
4 अप्रेल 14
5 अप्रेल 15
6 अप्रेल 17
7 अप्रेल 22
8 अप्रेल 35
9 अप्रेल 42
10 अप्रेल 49
11 अप्रेल 54
12 अप्रेल 55
13 अप्रेल 67
14 अप्रेल 73
15 अप्रेल 81
16 अप्रेल 94
17 अप्रेल 97