scriptअहमदाबाद एवं वडोदरा में फिर सौ-सौ से अधिक मरीज | Gujarat : Again more than hundred patients in Ahmedabad and Vadodara | Patrika News
अहमदाबाद

अहमदाबाद एवं वडोदरा में फिर सौ-सौ से अधिक मरीज

कोरोना का प्रकोप….एक ही दिन में 460 संक्रमितकुल मामले 269031

अहमदाबादFeb 26, 2021 / 09:05 pm

Omprakash Sharma

अहमदाबाद एवं वडोदरा में फिर सौ-सौ से अधिक मरीज

अहमदाबाद एवं वडोदरा में फिर सौ-सौ से अधिक मरीज

अहमदाबाद. प्रदेश में शुक्रवार को पूरे हुए 24 घंटों में नए 460 मरीज सामने आए हैं। इनमें से वडोदरा एवं अहमदाबाद में नए मरीजों की संख्या सौ-सौ के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले 269031 हो गए हैं। हालांक शुक्रवार को कोरोना के चलते एक भी मौत नहीं दशाई गई है। अब तक कुल 4408 ने इस वायरस के चलते जान गंवाई है।
राज्य में नए सामने आए मरीजों में सबसे अधिक 109 वडोदरा जिले के हैं। इसके अलावा अहमदाबाद जिले में नए मरीजों की संख्या 101 दर्ज की गई है। सूरत जिले में 72 एवं राजकोट जिले में 67 मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में शुक्रवार को 24 घंटे की अवधि में एक भी मौत नहीं हुई है। दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को नए मरीजों की संखअया 424 दर्ज की गई थी। प्रदेश के डांग एवं पाटण में नए मरीज सामने नहीं आए हैं। गुरुवार को सात जिलों में नए मरीजों की पुष्टि नहीं हुई थी।
एक्टिव मरीज 2100 के पार
प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यह संख्या 2136 दर्ज की गई है। इनमें से 38 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 2098 की हालत स्थिर है। 24 घंटों में 315 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिससे अब तक कोरोना को मात देने वाले नागरिकों की संख्या 262487 हो गई है। हालांकि रिकवरी रेट कम होकर 97.57 फीसदी पर आ गई है।

————

1.65 लाख ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज
अहमदाबाद. प्रदेश में गत 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना के टीकाकरण के अन्तर्गत दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 1.65 लाख को पार गर गई है। पहला डोज लेने वालों की संख्या भी 8.20 लाख से अधिक है।
राज्य में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए टीकाकरण शुरू होने के बाद शुक्रवार तक पहला डोज लेने वालों की संख्या 820700 हो गई है। पहला डोज लेने के लगभग 30 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाता है। इस अवधि को पूरा करने वालों की संख्या 1.65538 हो गई है। हाल में कोरोना की वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में सुरक्षा कर्मियों को भी दी जा रही है। वैक्सीन लेने वालों में से किसी को भी गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होने का भी दावा किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो