scriptसबसे ज्यादा वर्क फोर्स और सबसे बड़ा बाजार भारत में ही है : Amit Shah | Gujarat, Amit Shah, India, Work force, Indian institute of skills | Patrika News

सबसे ज्यादा वर्क फोर्स और सबसे बड़ा बाजार भारत में ही है : Amit Shah

locationअहमदाबादPublished: Jan 15, 2020 07:13:10 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Amit Shah, India, Work force, Indian institute of skills

सबसे ज्यादा वर्क फोर्स और सबसे बड़ा बाजार भारत में ही है : Amit Shah

सबसे ज्यादा वर्क फोर्स और सबसे बड़ा बाजार भारत में ही है : Amit Shah


गांधीनगर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय कौशल संस्थान (आईएसएस) के गुजरात में स्थापित होने से यहां के युवकों को कौशल्य प्राप्त होगा। यह संस्थान गांधीनगर जिले की कलोल तहसील के नास्मेद में स्थापित होगा। 20 एकड़ परिसर में फैले इस संस्था में प्रतिवर्ष करीब 5000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें से 70 फीसदी प्रशिक्षणार्थियों का प्लेसमेंट करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वर्क फोर्स और सबसे बड़ा बाजार भारत में ही है। मोदी ने मेक इन इंडिया की शुरुआत की। दुनिया के सबसे बड़े बाजार में भारत का बाजार है। विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में हैं। ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के मानकों के साथ देश में राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इससे 70 अंकों का उछाल आया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केन्द्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय, केन्द्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता राज्य मंत्री राजकुमार सिंह, राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, श्रम व रोजगार मंत्री दिलीप ठाकोर, जाने-माने उद्योगपति व टाटा संस के अध्यक्ष एमीरेट्स सह टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, मुख्य सचिव अनिल मुकीम, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के अध्यक्ष ए एम नाइक, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेख्ररन उपस्थित थे। भारतीय कौशल संस्थान भारत सरकार, गुजरात सरकार व टाटा की संयुक्त पहल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो