script‘गुजरात में आठों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस’ | Gujarat assembly, congress, BJP, assembly poll, Gujarat government | Patrika News

‘गुजरात में आठों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस’

locationअहमदाबादPublished: Oct 28, 2020 09:14:15 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

भाजपा ने थोपे उपचुनाव : Gujarat assembly, congress, BJP, assembly poll, Gujarat government

'गुजरात में आठों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस'

‘गुजरात में आठों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस’

गांधीनगर. गुजरात (Gujarat) की आठ विधानसभा सीटों (assembly seat) पर 3 नवम्बर को होनेवाले उपचुनाव (bypoll) को लेकर प्रचार जोरशोर से चल रहा है। कांग्रेस (congress) ने इन सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर पूरी ताकत लगा रही है। गुजरात कांग्रेस (Gujarat congress) के वरिष्ठ नेताओं के अलावा विधायक (MLA) भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
इसी बीच गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव ने वडोदरा की करजण विधानसभा क्षेत्र में बुधवार शाम चुनावी सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस के विधायकों के खरीदने और पैसे देने की कोशिश की गई। जहां विधायक का पांच वर्ष कार्यकाल होता है। वह भाजपा के पैंतरे से यह महज ढाई वर्ष हो गया है। जनता ने जो मैण्डेट दिया था भाजपा ने उनके खिलाफ काम किया और चुनाव थोपने का प्रयास किया।
उन्होंने दावा किया कि जिस तरीके पार्टी की तैयारी हैं और सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेंगे। देशभर में भाजपा के खिलाफ माहौल है। खास तौर पर गुजरात म जहां पिछले 25 वर्ष में भाजपा गुजरात का विकास करने में विफल रही है।
भाऊ और भाई की लड़ाई में ‘काकाÓ परेशान

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पर चप्पल फेंके जाने के मुद््दे पर सातव प्रतिक्रिया देते कहा कि गुजरात में 25 वर्षों से भाजपा सत्ता पर काबिज है, लेकिन गुजरात में आमआदमी कितना परेशान हैं। यह एक उदाहरण है कि जो मुख्यमंत्री अपने ही उप मुख्यमंत्री का बचाव नहीं कर सके क्या ऐसे मुख्यमंत्री को सत्ता पर बने रहने का कोई अधिकार है। वे भी ज्यादा दिन के मेहमान नहीं है। भाऊ और भाई की लड़ाई चल रही है उसमें ‘काकाÓ परेशान हो रहे हैं। गुजरात की जनता 3 नवम्बर को होने वाले मतदान और चुनाव परिणाम में भाजपा का जो जवाब दे देगी।
गौरतलब है कि सातव 30 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुरुवार को लिंबडी और मोरबी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 30 अक्टूबर को अबडासा में सभा करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो