'गुजरात विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी अहम भूमिका'
Gujarat assembly, Congress MLA, Social media, role, meeting: कांग्रेस की सोशल मीडिया की राज्यस्तरीय बैठक
अहमदाबाद
Published: April 23, 2022 09:02:28 pm
गांधीनगर. गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भाजपा शासन के भ्रम एवं झूठ की पोल खोली जाएगी। भाजपा के भ्रष्टाचार व विफलताओं को उजागर किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के जरिए आमजन तक सही जानकारी पहुंचाकर भाजपा की पोल खोलेगी। वर्ष 2022 के चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका होगी। गुजरात कांग्रेस के राजीव गांधी भवन में सोशल मीडिया की राज्यस्तरीय बैठक को डॉ. शर्मा सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि गुजरात में महिलाएं महंगाई, युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। गुजरात की जनता अहंकारी और भ्रष्टाचारी शासन से परेशान हो चुकी है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के सक्रिय कार्यकर्ता जनता तक सही जानकारी पहुंचाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करेंगे।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया इंचार्ज और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि गुजरात में 27 वर्षों के भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। नागरिकों को हिसाब देने के बजाय भाजपा भावनात्मक मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की साइबर आर्मी के कार्यकर्ता भाजपा की पोल खोलकर सही हकीकत जनता तक पहुंचाएंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पंपरा लीक , महिला अत्याचार जैसे मुददों को उठाया जाएगा।

'गुजरात विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की होगी अहम भूमिका'
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
