scriptGujarat Assembly: Congress का वॉक आउट | Gujarat assembly, Congress, Walk-out | Patrika News

Gujarat Assembly: Congress का वॉक आउट

locationअहमदाबादPublished: Dec 13, 2019 11:58:31 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat assembly, Congress, Walk-out

Gujarat Assembly: Congress का वॉक आउट

Gujarat Assembly: Congress का वॉक आउट


गांधीनगर. गुजरात विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को प्रश्नकाल के अंतिम क्षणों में किसानों को बेमौसमी बारिश से हुए फसलों को नुकसान के संबंध में मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट किया। कांग्रेस के सदस्य किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी.. के नारे लगाते हुए वेल तक पहुंच गए। इसके बाद कांग्रेस नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

प्रेम सिंह भाई, लखवु होय तो लखी लो

प्रश्नकाल के दौरान नर्मदा जिले में अतिवृष्टि से फसल को हुए नुकसान के कारण किसानों को मदद देने के सवाल करने के बाद नांदोड से कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह वसावा मंत्री जयद्रथ सिंह परमार की ओर से बोले गए आंकड़े लिख रहे थे। इस पर स्पीकर ने मंत्री से कहा कि मंत्री जी, थोड़ा धीरे बोलें, सदस्य लिख रहे हैं। इसके बाद दूसरे सवाल के जवाब में मंत्री ने खुद वसावा से कहा कि यदि उन्हें और आंकड़े लिखने हैं तो लिख लें (प्रेम सिंह भाई, लखवु होय तो लखी लो)।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो