scriptGujarat: CAA के समर्थन में 10 को Assembly का विशेष सत्र | Gujarat assembly, special session, 10 January, CAA | Patrika News

Gujarat: CAA के समर्थन में 10 को Assembly का विशेष सत्र

locationअहमदाबादPublished: Dec 31, 2019 10:32:09 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat assembly, special session, 10 January, CAA

Gujarat: CAA के समर्थन में 10 को Assembly का विशेष सत्र

Gujarat: CAA के समर्थन में 10 को Assembly का विशेष सत्र

गांधीनगर. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में दस जनवरी को गुजरात विधानसभा का एक दिन का सत्र आयोजित होगा। इस संबंध में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में विधिवत प्रस्ताव पारित किया जाएगा। प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इसकी मंजूरी मिलते ही इसका गजट में प्रकाशन किया जाएगा।
गुजरात विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाने के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निर्देश के साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके लिए कैबिनेट विभाग को जानकारी दी गई है। एक दिन के सत्र में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस प्रस्ताव की तैयारी राज्य के वैधानिक और संसदीय मामलों के विभाग को सूचना भी दी गई है। इसे लेकर तैयारियां आरंभ हो गई हैं। एक दिन के सत्र को लेकर कांग्रेस ेमें भी हलचल तेज हो गई है। नागरिकता संशोधन कानून का बड़े पैमाने पर विरोध करने वाली कांग्रेस आगामी दिनों में एक बैठक बुलाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर सदन में कांग्रेस की ओर से विरोध और प्रदर्शन की भी संभावना है।
उधर भाजपा की ओर से इस एक दिन के सत्र में किसी तरह की अनुशासनहीनता नहीं होने को लेकर व्हीप के प्रस्ताव पेश करने के लिए विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो