scriptगरवी गुजरात भवन गुजरात के सांस्कृतिक, आर्थिक मॉडल के साथ नए भारत का प्रत्यक्ष प्रमाण: मोदी | Gujarat Bhavan is an example of new India, says PM Modi | Patrika News

गरवी गुजरात भवन गुजरात के सांस्कृतिक, आर्थिक मॉडल के साथ नए भारत का प्रत्यक्ष प्रमाण: मोदी

locationअहमदाबादPublished: Sep 03, 2019 12:08:22 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-यह भवन करोड़ों गुजरातियों की भावना के अनुरूप सभी के लिए तैयार एक सांस्कृतिक चेतना केन्द्र है

गरवी गुजरात भवन गुजरात के सांस्कृतिक, आर्थिक मॉडल के साथ नए भारत का प्रत्यक्ष प्रमाण: मोदी

गरवी गुजरात भवन गुजरात के सांस्कृतिक, आर्थिक मॉडल के साथ नए भारत का प्रत्यक्ष प्रमाण: मोदी

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरवी गुजरात भवन गुजरात के सांस्कृतिक, आर्थिक विकास के मॉडल के साथ-साथ नए भारत के प्रत्यक्ष प्रमाण भी है।
राजधानी नई दिल्ली के अकबर रोड पर स्थित सोमवार को पहले इको फ्रेन्डली भवन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि विशेषता में एकता भारत की विचारधारा है। भारत के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक ताकत ही देश को महान बनाएगी। देश के एक हिस्से या राज्य की ताकत व शक्तियों को पहचान कर हमें आगे बढऩा है और राष्ट्रीय-वैश्विक स्तर पर उसे फोकस करना हमारा उद्देश्य है। देश की राजधानी में विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक, कला व हैंडीक्राफ्ट का ऐसे भवन उपयुक्त होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भवन करोड़ों गुजरातियों की भावना के अनुरूप सभी के लिए तैयार एक सांस्कृतिक चेतना केन्द्र है। देश को सिंगल प्लास्टिक उपयोग से मुक्ति दिलाना है और इस दिशा में यह भवन एक उदाहरण बनेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि देश की राजधानी में निर्मित यह दूसरा गुजरात भवन है। दिल्ली में किसी भी राज्य का पहला इको फ्रैन्डली भवन निर्मित करने वाला गुजरात पहला राज्य है। 7066 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस भवन के निर्माण में 128 रुपए खर्च के खर्च से इस भवन का निर्माण हुआ और इसका लोकार्पण किया गया जो प्रधानमंत्री मोदी की गुजरात को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाती है।
उदघाटन अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, बोर्ड निगम के पदाधिाकरी, सांसदगण, विभिन्न देशों के राजदूतावास के प्रतिनिधि, दिल्ली में बसने वाले विविध गुजराती संगठनों के सदस्य, उद्योगपति व अन्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो