scriptGujarat : भोगावो नदी पर तीन बड़े Checkdam की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ आवंटित | Gujarat, Bhogavo river, Checkdam, | Patrika News

Gujarat : भोगावो नदी पर तीन बड़े Checkdam की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ आवंटित

locationअहमदाबादPublished: Dec 14, 2019 10:19:51 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Gujarat, Bhogavo river, Checkdam,

Gujarat :  भोगावो नदी पर तीन बड़े  Checkdam की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ आवंटित

Gujarat : भोगावो नदी पर तीन बड़े Checkdam की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ आवंटित

गांंधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सुरेन्द्रनगर की चूड़ा तहसील में सुजलाम- सुफलाम योजना के तहत भोगावो नदी पर तीन बड़े चेकडेम की मरम्मत के लिए 1 करोड़ 54 लाख रुपए आवंटित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने समढियाला चेकडेम के लिए 51.32 लाख, जूनी मोरवड चेकडेम के लिए 53.06 लाख और नवी मोरवड चेकडेम के लिए 50.09 लाख रुपये मरम्मत करवाने के लिए प्रदान किए हैं।
यह तीनों चेकडेम सुजलाम-सुफलाम योजना के तहत वर्ष 2005-06 में भोगावो नदी पर निर्मित हुए हैं। वर्ष 2017 में आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण इन चेकडेमों को नुकसान हुआ है और इनकी मरम्मत करवाने के लिए राज्य सरकार से गुहार लगाई गई थी। समढियाला चेकडेम में दोनों किनारों की विंगवेल, बाईं ओर एबटमेंट वॉल, बॉडीवॉल और पूरी लम्बाई के एप्रॉन कार्य की मरम्मत करवाई जाएगी। जूनी मोरवड चेकडेम में दोनों किनारों की विंगवेल, एप्रॉन तथा चेकडेम बॉडीवॉल के नीचे लीकेज तथा पाइपिंग मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। नवी मोरवड चेकडेम में दोनों किनारों तथा एप्रॉन के भाग में हुए नुकसान की मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो