scriptGujarat: भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ | Gujarat, Bhupendra Patel, New chief minister, 17th CM, Oath | Patrika News

Gujarat: भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

locationअहमदाबादPublished: Sep 13, 2021 09:30:53 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Bhupendra Patel, New chief minister, 17th CM, Oath

Gujarat: भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

Gujarat: भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

गांधीनगर/अहमदाबाद. भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 59 वर्षीय पाटीदार नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई उपस्थित रहे।
कई केन्द्रीय मंत्री रहे हाजिर

शपथ ग्रहण समारोह में पर्यवेक्षक सह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा के राज्य प्रभारी सह केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा आयुष राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्र मुंजपरा भी उपस्थित थे।
इस समारोह में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कार्यकारी उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, केंद्रीय निरीक्षक एवं भाजपा महामंत्री बी.एल. संतोष एवं अरुण सिंह, सांसद, विधायकगण, संत-महंत, सहित वरिष्ठ नागरिक एवं समर्थक उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो