scriptGujarat: कैबिनेट मंत्री चुडास्मा, कांग्रेस के राठवा बने गुजरात के श्रेष्ठ विधायक | Gujarat, Bhupendrasinh Chuadasam, Mohansinh Rathwa, best MLA | Patrika News

Gujarat: कैबिनेट मंत्री चुडास्मा, कांग्रेस के राठवा बने गुजरात के श्रेष्ठ विधायक

locationअहमदाबादPublished: Sep 24, 2020 10:14:07 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Bhupendrasinh Chuadasam, Mohansinh Rathwa, best MLA

,

Gujarat: कैबिनेट मंत्री चुडास्मा, कांग्रेस के राठवा बने गुजरात के श्रेष्ठ विधायक,Gujarat: कैबिनेट मंत्री चुडास्मा, कांग्रेस के राठवा बने गुजरात के श्रेष्ठ विधायक

गांधीनगर. राज्य के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चुडास्मा को वर्ष 2020 का श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वहीं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक मोहनसिंह राठवा को वर्ष 2019 का श्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिया गया। राज्य विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथे दिन गुरुवार को दोनों को यह सम्मान दिया गया। इन दोनों को सम्मान के रूप में चांदी की विधानसभा की प्रतिकृति भेंट की गई। 70 वर्षीय चुडास्मा जहां सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं और पांचवीं बार विधायक बने हैं। ७५ वर्षीय राठवा वर्ष 1972 से अब तक राज्य विधानसभा के लिए 10 बार विधायक चुने जाते रहे हंैं। उन्हें सिर्फ 2002 के चुनाव में हार का सामना करना पड़़ा था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि संसद या विधानसभा का बेहतर सदस्य बनने के लिए अच्छा श्रोता होना जरूरी है। इसके अलावा नियमित उपस्थिति और निरीक्षण शक्ति भी अन्य जरूरी बातें हैं। रूपाणी ने इस अवसर पर सभी विधायकों से इन विजेता विधायकों के पद पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, संसदीय कार्य राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, विपक्ष के नेता परेश धानाणी भी उपस्थित थे।
पहली बार दिए गए पुरस्कार

1960 में विधानसभा के गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब विधायकों को इस तरह का पुरस्कार दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने गत फरवरी महीने में बजट सत्र के दौरान श्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत पुरस्कार चयन समिति में विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, संसदीय कार्य राज्य मंत्री, सरकार के मुख्य सचेतक, विपक्ष के सचेतक व विपक्ष के उपनेता सदस्य होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो