scriptनेता भी कार्यकर्ता बन कर रहें, स्टेज पर ना बैठें: पाटिल | Gujarat, BJP, C R Patil, election, page committee | Patrika News

नेता भी कार्यकर्ता बन कर रहें, स्टेज पर ना बैठें: पाटिल

locationअहमदाबादPublished: Oct 24, 2021 08:11:41 pm

Gujarat, BJP, C R Patil, election, page committee गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेता-कार्यकर्ताओं को निर्देश, मैं सक्षम, मुझे ही टिकट मिलनी चाहिए ऐसा आग्रह ना रखने की दी सीख, गांधीनगर मनपा के परिणाम ने विधायकों कराए पेज कमेटी की ताकत के दर्शन

नेता भी कार्यकर्ता बन कर रहें, स्टेज पर ना बैठें: पाटिल

नेता भी कार्यकर्ता बन कर रहें, स्टेज पर ना बैठें: पाटिल

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि नेताओं को भी कार्यकर्ता बनकर ही रहना चाहिए। डायस या फिर स्टेज पर नहीं बैठना चाहिए।
वे रविवार को वलसाड़ जिले के पारडी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पेज कमेटी, पेज प्रमुख कार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पाटिल ने कहा कि पेज कमेटी की बातें पूरे गुजरात में हुई लेकिन अब पूरे देश में पेज कमेटी की चर्चा हो रही है। कई राज्य के मंत्री और विधायक भी अब गुजरात आकर पेज कमेटी के सिस्टम को समझ रहे हैं। इतना ही नहीं गांधीनगर महानगर पालिका के चुनाव परिणामों ने कई विधायकों को पेज कमेटी की सच्ची ताकत के दर्शन कराए हैं।
उन्होंने कहा कि मैं सक्षम हूं इसलिए मुझे ही टिकट मिलनी चाहिए। ऐसा आग्रह किसी को नहीं रखना चाहिए। पार्टी ने जिसे टिकट दी है, उसे जिताने पर ध्यान देना चाहिए।
पाटिल ने कहा कि पेज कमेटी कोई ताकत नहीं लेकिन एक सिस्टम है। ताकत तो भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता का अपमान कभी सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होने कहा कि उम्मीदवार का फोटो कैसा है। उसे देखकर मतदाता मतदान नहीं करता बल्कि कार्य कैसा किया है, उसे देखकर मतदान होता है। उन्होंने कहा कि सीआर पाटिल ने जीत दिलाने में मेहनत नहीं की, सारी मेहनत तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की है। मैंने तो सिर्फ सिस्टम दिया है। कार्यकर्ताओं ने उसका अनुकरण किया, जिससे सफलता मिल रही है। मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति उनके लगाव, गृहमंत्री अमित शाह के प्रति स्नेह व उनकी ओर से किए गए जनहित के कार्य के चलते वोट दिए हैं।
यही वजह है कि राज्य की 231 में से 205 तहसील पंचायत, 31 में से 31 जिला पंचायत में पार्टी ने जीत दर्ज की। कई जगह तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री कनूभाई देसाई, राज्यमंत्री जीतूभाई चौधरी, सांसद के सी पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ऊषाबेन पटेल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो