scriptGujarat: भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है ये उपचुनाव | Gujarat, BJP, congress, bypolls | Patrika News

Gujarat: भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है ये उपचुनाव

locationअहमदाबादPublished: Sep 30, 2020 12:02:23 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, BJP, congress, bypolls

Gujarat: भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है ये उपचुनाव

Gujarat: भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है ये उपचुनाव

अहमदाबाद. वैसे तो गुजरात राज्य में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर चुनाव सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने पहले ही चुनावी बैठकें शुरु कर दी हैं। हालांकि अब इन आठों सीटों पर चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। इन 8 सीटों पर कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा दिया था। भाजपा की ओर से इन सभी सीटों पर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कुछ उम्मीदवारों को टिकट देने की बातें कही जा रही हैं वहीं कांग्रेस इन सीटों पर भाजपा को फिर से पटखनी देने के लिए अपने प्रयास करेगी। आठ सीटों में चार सीटें सौराष्ट्र से हैं वहीं एक सीट कच्छ से है। दो सीटें दक्षिण गुजरात से वहीं एक सीट मध्य गुजरात से है।
फिलहाल 172 विधायक

फिलहाल 182 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 17२ विधायक हैं। भाजपा के पास 10३ और कांग्रेस के पास 6५ सीटे हैं। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) वहीं एक-एक सीट एनसीपी और निर्दलीय के पास है। विधानसभा की दस सीटें रिक्त हैं। इनमें आठ सीटों पर उपचुनाव होंगे वहीं दो अन्य सीटों -द्वारका, मोडवाहडफ-का मामला अदालत में लंबित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो