scriptGujarat: भाजपा, कांग्रेस दोनों ने कहा, चुनाव की पूरी तैयारी | Gujarat, BJP, Congress, election, bypolls | Patrika News

Gujarat: भाजपा, कांग्रेस दोनों ने कहा, चुनाव की पूरी तैयारी

locationअहमदाबादPublished: Sep 29, 2020 11:57:43 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, BJP, Congress, election, bypolls

Gujarat: भाजपा, कांग्रेस दोनों ने कहा, चुनाव की पूरी तैयारी

Gujarat: भाजपा, कांग्रेस दोनों ने कहा, चुनाव की पूरी तैयारी

अहमदाबाद. राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि भाजपा ने राज्य की 8 सीटों पर उपचुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विधायकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं।
पटेल के मुताबिक इस्तीफा देने वाले 8 विधायकों ने तब कहा था कि कांग्रेस में गुटबाजी, असंतोष और नाराजगी है और जनता के काम नहीं होने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया था। इसलिए कांग्रेस में असंतोष व नारागजी के कारण इन सभी विधायकों को इस्तीफा देना पड़ा। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में राज्य सरकार और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के संगठन के नेतृत्व के तहत किए गए कार्यों का लाभ मिलने का विश्वास जताया।
कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार: चावड़ा

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने चुनाव की घोषणा पर कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार हैं। जनता को गुमराह करने वालों व जनता से दगा करने वालों को मतदाता सबक सिखाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो