scriptगुजरात भाजपा का संगठन सबसे मजबूत, लोकसभा की सभी 26 सीटें जीतने में सक्षम: माथुर | Gujarat BJP is very strong, will win all 26 LS seats: Mathur | Patrika News

गुजरात भाजपा का संगठन सबसे मजबूत, लोकसभा की सभी 26 सीटें जीतने में सक्षम: माथुर

locationअहमदाबादPublished: Jan 16, 2019 11:42:30 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ओ पी माथुर का पहला दौरा

O P Mathur, BJP

गुजरात भाजपा का संगठन सबसे मजबूत, लोकसभा की सभी 26 सीटें जीतने में सक्षम: माथुर

अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने विश्वास जताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों की तरह इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटें जीतेगी। नया पद संभालने के बाद बुधवार को पहली बार यहां पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माथुर ने कहा कि गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें जीतने में समक्ष हैं।
संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पूरे देश में गुजरात भाजपा का संगठन सबसे मजबूत व अभेद्य है। गुजरात भाजपा का अहम गढ़ है।
उन्होंने कहा कि गुजरात उनके लिए नया नहीं है। उन्होंने यहां वर्ष 2004 से काम किया है। वे तबसे गुजरात से जुड़े हुए हैं।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा में चुनाव की तैयारियां बहुत पहले से ही आरंभ हो जाती है। गुजरात में सभी 50 हजार बूथ पर संगठन का मजबूत आधार के रूप में पेज प्रमुख हैं। पेज प्रमुख का कलस्टर बनाकर हाल ही में खाटला बैठक का आयोजन किया गया। एक लाख से ज्यादा खाटला बैठकों से गुजरात संगठन ने चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। लोकसभा की सभी 26 सीटेंं जीतने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता सक्षम व सभी रूप से संपूर्ण कटिबद्ध हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो