राजनीति की संस्कृति को पीएम मोदी ने बदला
नड्डा ने कहा कि देश में राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद की राजनीति को मोदी की विकासवाद की राजनीति ने टक्कर दी है। जिसके चलते पहले जो चुनाव जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे आज सभी दल मजबूरीवश विकासवाद पर करने को मजबूर हैं। नेता जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करने को मजबूर हैं।

लोकतंत्र में सबका स्वागत, जीतेगी बीजेपी
नड्डा ने सवाल के जवाब में कहा कि चाहे आम आदमी पार्टी हो या अन्य कोई भी दल सभी का लोकतंत्र में चुनाव लडऩे का हक है। स्वागत है। वे चाहें कहीं से भी चुनाव लड़ें, लेकिन जहां तक चुनाव जीतने का सवाल है तो जैसा प्रदर्शन उप चुनाव, मनपा, नपा, पंचायत चुनावों में भाजपा का रहा है। वैसा ही प्रदर्शन गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों में भी रहेगा। 90 प्रतिशत से ज्यादा परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे हैं। नड्डा ने गुजरात में समय से पहले चुनाव की बात यह कहते हुए नकार दी कि हमारी तरफ से ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है।

आश्रम आने पर विशेष अनुभूति
सुबह अहमदाबाद पहुंचे नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट सर्कल पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वे साबरमती आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बापू को सूत की माला पहनाई। विजिटर बुक में उन्होंने लिखा कि ‘मेरे लिए आशअरम आना एक विशेष अनुभूति का अनुभव देता है। बापू के जीवन से हम सबको एक विशेष प्रेरणा मिलती है। एक विशेष ऊर्जा भी प्राप्त होती है। जिसे मैं अपने साथ संयोजकर ले जा रहा हूं।’

कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी बन गई: नड्डा अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न तो इंडियन रही है, ना ही वह नेशनल रही है। और न तो कांग्रेस अब पार्टी रह गई है। कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बन गई है।
नड्डा शुक्रवार दोपहर को अहमदाबाद के जीयू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा के मंडल प्रमुख व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज राजनीति में परिवारवाद एक बड़ी समस्या है। पीएम मोदी ने राष्ट्रवाद और विकासवाद के जरिए परिवारवाद, जातिवाद सम्प्रदायवाद को टक्कर दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अलावा देश में कोई राष्ट्रवादी पार्टी नहीं है। कांग्रेस आज दो राज्यों में सिमटकर रह गई है। यदि भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो वहां भी कमल खिलेगा।
सम्मेलन को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आरपाटिल ने भी संबोधित किया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।