script

Gujarat: BJP ने कहा पार्टी का आंतरिक मामला, Congress को अपना घर संभालना चाहिए

locationअहमदाबादPublished: Jan 22, 2020 10:53:34 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, BJP, MLA, Ketan Inamdar, Congress

Gujarat: BJP  ने कहा पार्टी का आंतरिक मामला, Congress को अपना घर संभालना चाहिए

Gujarat: BJP ने कहा पार्टी का आंतरिक मामला, Congress को अपना घर संभालना चाहिए

गांधीनगर. सावली से पार्टी विधायक केतन इनामदार के त्यागपत्र पर गुजरात भाजपा ने कहा है कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। कांग्रेस को अपना घर संभालना चाहिए। भाजपा के विधायक ने अपनी नाराजगी संबंधित प्रशासन के समक्ष रखी है। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उनके साथ मिलेंगे और उन्हें मनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले भी इनामदार व दो अन्य भाजपा विधायकों-योगेश पटेल व मधु श्रीवास्तव ने वडोदरा के सर्किट हाउस में बैठक कर मंत्रियों व उच्च अधिकारियों की ओर से विधायकों की उपेक्षा की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इन तीनों विधायकों से बातचीतकर उन्हें मना लिया था।

अब जिम्मेदारी रूपाणी व प्रशासन की : कांग्रेस

भाजपा विधायक केतन इनामदार के इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक राज्य सरकार में जारी पॉलिसी पैरालिसिस का इनामदार ने इमानदारी पूर्वक स्वीकार किया है। अब जिम्मेदारी रूपाणी व प्रशासन की है। इसलिए पॉलिसी पैरालिसिस व प्रशासन की जिम्मेवारी स्वीकार कर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो