scriptGujarat: BJP ने कहा, पार्टी नाराज MLA Inamdar को मना लेगी | Gujarat, BJP, MLA, Ketan Inamdar, Savli | Patrika News

Gujarat: BJP ने कहा, पार्टी नाराज MLA Inamdar को मना लेगी

locationअहमदाबादPublished: Jan 22, 2020 10:51:42 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, BJP, MLA, Ketan Inamdar, Savli

Gujarat: BJP ने कहा, पार्टी नाराज MLA Inamdar को मना लेगी

Gujarat: BJP ने कहा, पार्टी नाराज MLA Inamdar को मना लेगी

गांधीनगर. सावली से पार्टी विधायक केतन इनामदार के त्यागपत्र पर गुजरात भाजपा ने कहा है कि पार्टी उन्हें मना लेगी। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि सावली के विधायक ने अपने इलाके में काम नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने किसी भी विषय पर सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की बात नहीं कही है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उन्हें रूबरू बुलाकर उनकी नाराजगी को लेकर बात करेंगे।
पंड्या के अनुसार नाराज विधायक की किन अधिकारियों के साथ नाराजगी है, इस संदर्भ में उनसे बातचीत होगी। इस संबंध में कड़ाई से जांच होगी। यदि कोई नाराजगी होगी तो उसे दूर किया जाएगा। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रवक्ता के मुताबिक विधायक प्रजा के हित में मान जाएंगे। भाजपा के विधायक ने अपनी नाराजगी संबंधित प्रशासन के समक्ष रखी है। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उनके साथ मिलेंगे और उन्हें मनाएंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि केतन विधायक के रूप में बेहतर काम करेंगे। सावली व प्रजा के हित में त्यागपत्र वापस लेकर तुरंत काम पर लग जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो