scriptVIDEO: संगठन के साथ मिलकर करूंगा विकास कार्य: भूपेन्द्र पटेल | Gujarat, BJP, New Designated CM, Bhupendra patel, | Patrika News

VIDEO: संगठन के साथ मिलकर करूंगा विकास कार्य: भूपेन्द्र पटेल

locationअहमदाबादPublished: Sep 12, 2021 10:33:37 pm

Gujarat, BJP, New Designated CM, Bhupendra patel, मोदी, शाह, नड्डा, पाटिल व रूपाणी का जताया आभार, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन का हमेशा रहा आशीर्वाद

VIDEO: संगठन के साथ मिलकर करूंगा विकास कार्य: भूपेन्द्र पटेल

VIDEO: संगठन के साथ मिलकर करूंगा विकास कार्य: भूपेन्द्र पटेल

अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भूपेन्द्र पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि अब तक गुजरात के दूर दराज के गांवों में विकास के अच्छे कार्य हुए हैं। राज्य में जो विकास के कार्य बाकी हैं। उन्हें सरकार-संगठन मिलकर पूरा करेंगे। संगठन के साथ मिलकर विकास कार्यों को पूरा करने की वे कोशिश करेंगे।
पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सी आर पाटिल, निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का हमेशा आशीर्वाद रहा है और आगे भी रहेगा।
भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सर्वसहमति से भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना गया है। पटेल ने कहा कि वे सोमवार को शपथ लेंगे।
पटेल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हमेशा ही प्रजा के बीच रहकर जनहित के कार्य करता रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो