अहमदाबाद

Gujarat: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने वडोदरा के महापौर से कहा, जनता से जुड़े विकास कार्य जल्द करें

Gujarat, BJP state president C R Paatil, Vadodara Mayor

अहमदाबादOct 25, 2021 / 10:09 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने वडोदरा के महापौर से कहा, जनता से जुड़े विकास कार्य जल्द करें

वडोदरा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने वडोदरा के महापौर केयूर रोकडिय़ा से जनता से जुड़े कार्यों व विकास के कार्य जल्द करने को कहा। शहर के सरदारधाम में आयोजित ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट के दौरान उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि उन्हें ऐसा लगता था कि केयूरभाई काफी तेज गति से काम करेंगे, लेकिन यदि इतनी धीमी गति से काम करेंगे तो उचित नहीं होगा। पाटिल ने महापौर को यह भी निर्देश दिया कि अगली बार जब वे वडोदरा आएं तब उन्हें यहां पर सडक़ों पर गाय या भिक्षुक नजर नहीं आएं।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि केयूर भाई और उनकी टीम सभी परिणाम की ओर आगे बढ़ेंगे। पाटिल ने कहा कि शराबबंदी पर कडी कार्रवाई दीपावली के बाद होगी। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की सराहना करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पटेल सज्जन व्यक्ति हैं।
उन्होंने कहा कि केवडिया में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति तैयार किए जाने के बाद पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ पर्यटकों में वृद्धि देखने को मिली है। पहले लोग ताजमहल देखने जाते थे लेकिन पिछले 2 वर्षों से लोग सबसे पहले सरदार पटेल की प्रतिमा देखने आते हैं। इस प्रतिमा से पूरी दुनिया में गुजरात की पहचान बनी है। उन्होंने दावा किया कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च भी सरदार पटेल की होती है।

Home / Ahmedabad / Gujarat: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने वडोदरा के महापौर से कहा, जनता से जुड़े विकास कार्य जल्द करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.