scriptप्रदेश भाजपा का अगले तीन महीने में कई कार्यक्रम | Gujarat BJP will organise various prgm in next 3 months | Patrika News

प्रदेश भाजपा का अगले तीन महीने में कई कार्यक्रम

locationअहमदाबादPublished: Sep 26, 2018 12:10:53 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई कार्यक्रम

gujarat BJP

प्रदेश भाजपा का अगले तीन महीने में कई कार्यक्रम


अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा ने अगले तीन महीने कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष आई. के. जाडेजा ने बताया कि संगठन को और मजबूत बनाने के हिसाब से अजय भारत के निर्माण के लिए अटल भाजपा का स्वरूप देश के समक्ष पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आरंभ किए गए आयुष्यमान भारत योजना के लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। महात्मा गांधी की जयंती को लेकर आगामी 2 अक्टूबर से एक सप्ताह तक खादी खरीदने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिलहाल स्वच्छता अभियान जारी है। इसके साथ-साथ ही मेडिकल शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। 4 से 8 अक्टूबर के दौरान 5 जिलों में दस स्थलों पर नगरपालिका के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।
जाडेजा के मुताबिक आगामी 7 से 15 अक्टूबर के दौरान भाजपा किसान मोर्चा भाजपा संगठन के साथ मिलकर पूरे राज्य में जिला-तहसील पंचायत स्तर पर खाटला (खाट) बैठक आयोजित किया जाएगा। किसानों के लिए विस्तारक योजना के माध्यम से भाजपा की ओर से किसान हित और किसान के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों की रूपरेखा पेश की जाएगी।
आगामी 10 अक्टूबर से आरंभ होने वाले विश्व के सबसे बड़े नवरात्रि महोत्सव के दौरान स्वच्छता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के 150 कार्यकर्ता 150 किलोमीटर की पदयात्रा कर गांधीजी के संदेश भाजपा के विकास के बातें लोगों के समक्ष पेश की जाएगी।
प्रत्येक जिले में दीपावली व नए वर्ष के स्नेह सम्मेलन एक सप्ताह में आयोजित होंगे। पार्टी के अग्रणी विशेष रूप से समारोह में उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा सीट पर स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सदस्यता वृद्धि का अभियान आरंभ किया गया है जिसे और सक्रिय बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ में 25 नए कार्यकर्ताओं को भाजपा में जोड़ा जाएगा। 25 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म तिथि के अवसर पर सेवाकीय कार्य आयोजित होंगे।
बूथ व शक्ति केन्द्र को और मजबूत बनाए जाने के लिए हरेक लोकसभा सीट पर नियुक्त प्रभारियों का लगातार जिला-तहसील दौरा आयोजित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो