अहमदाबाद

Gujarat BJP : जूनागढ़ मनपा में फिर लहराया भगवा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

– 59 सीटों में भाजपा को 54 सीटें मिली, एनसीपी को 4 वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट

अहमदाबादJul 23, 2019 / 08:20 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat BJP : जूनागढ़ मनपा में फिर लहराया भगवा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

अहमदाबाद/जूनागढ़. जूनागढ़ महानगरपालिका के चुनाव में एक बार फिर भगवा लहराया है। मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा को 59 सीटों में 54 सीटों पर जीत मिली है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है।
कांग्रेस के सूपड़ा साफ होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस से ज्यादा सीटें एनसीपी को मिली है। एनसीपी को 4 सीटें मिली हैं। इस तरह कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस को एक और हार का सामना करना पड़़ा है।
कांग्रेस के पूर्व महापौर लाखा परमार और मनपा में विपक्ष के नेता सतीष वीरडा उर्फ सतीश कैप्टन वार्ड नं. 15 से हार गए हैं। वहीं भाजपा के पूर्व महापौर व पूर्व विधायक महेन्द्र मशरू तथा वर्तमान महापौर आद्यशक्ति मजमूदार, भाजपा शहर अध्यक्ष शशि भीमाणी की जीत हुई है। कांग्रेस की एक मात्र विजेता मंजुलाबेन परसाना रही हैं। वहीं एनसीपी से विजय वोरा, अबदरेमान पंजा, जेबनिशाबेन कादरी व शेनिलाबेन थईम को जीत मिली है।

Home / Ahmedabad / Gujarat BJP : जूनागढ़ मनपा में फिर लहराया भगवा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.