Gujarat board result 2022: वर्ष 2020 में ऑफलाइन परीक्षा ली गई थी उसका परिणाम 71.34 प्रतिशत रहा था। 2020 में छात्रों ने बाजी मारी थी। छात्रों का परिणाम 71.69 प्रतिशत था, जबकि छात्राओं का परिणाम 70.85 प्रतिशत आया था। 2020 में 36 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत था, जबकि 2022 में 64 स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत है। 2020 में 44 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड पाई थी, जबकि 2022 में एवन ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 196 है।
Gujarat board result 2022: 12वीं विज्ञान संकाय के परिणाम के साथ ही शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी ने गुरुवार को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजकैट) का परिणाम भी घोषित कर दिया। गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग, फार्मेसी और डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेजों के बीई, बीफार्म, डीफार्म कोर्स में प्रवेश के लिए गुजकैट अनिवार्य है। 12वीं के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान विषय के 50 प्रतिशत अंक और गुजकैट के 50 प्रतिशत अंक के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। गुजकैट में ए ग्रुप में 385 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेन्टाइल रैंक से ज्यादा अंक पाए हैं, जबकि बी ग्रुप में 684 विद्यार्थियों के 99 पर्सेन्टाइल रैंक से ज्यादा अंक हैं।
2019-71.90 प्रतिशत
2020-71.34 प्रतिशत
2021- 100 प्रतिशत (मास प्रमोशन)
2022-72.02 प्रतिशत