भाषा विषयों का परिणाम शतप्रतिशत
Gujarat board result 2022 भाषा विषयों की बात करें तो हिंदी, गुजराती, मराठी प्रथम भाषा, हिंदी द्वितीय भाषा, अरबी भाषा विषय का परिणाम शतप्रतिशत रहा। अंग्रेजी प्रथम भाषा का परिणाम 98.80 प्रतिशत और अंग्रेजी द्वितीय भाषा का परिणाम 97.82 प्रतिशत रहा। संस्कृत का 97.75 परिणाम रहा। कंप्यूटर का परिणाम 89.13 प्रतिशत रहा।
अंग्रेजी माध्यम का परिणाम सर्वाधिक, हिंदी का 60.99 प्रतिशत
Gujarat board result 2022 के 12वीं विज्ञान संकाय के परिणाम में माध्यमों में अंग्रेजी माध्यम का परिणाम इस बार भी सर्वाधिक रहा। अंग्रेजी माध्यम में पंजीकृत 26880 विद्यार्थियों में से 26843 ने परीक्षा दी जिसमें से 72.57 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। गुजराती माध्यम में पंजीकृत 67482 विद्यार्थियों में से 67185 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 72.04 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उर्दू माध्यम का परिणाम 64.21 प्रतिशत रहा। पंजीकृत 95 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हिंदी माध्यम में पंजीकृत 1169 में से 1151 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 60.99 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। मराठी माध्यम का परिणाम 40.23 प्रतिशत रहा।