scriptAhmedabad News अब जनता कांग्रेस के साथ…जानिए कहां… | Gujarat by election,Gujarat, Congress, voter, Counting, Win, Bjp, MLA, | Patrika News

Ahmedabad News अब जनता कांग्रेस के साथ…जानिए कहां…

locationअहमदाबादPublished: Oct 24, 2019 05:18:38 pm

Gujarat by election,Gujarat, Congress, voter, Counting, Win, Bjp, MLA, Hardik Patel, youth leader, गुजरात विधानसभा उप चुनाव के नतीजे

Ahmedabad News अब जनता कांग्रेस के साथ...जानिए कहां...

Ahmedabad News अब जनता कांग्रेस के साथ…जानिए कहां…

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा उप चुनाव के गुरुवार को घोषित हो रहे नतीजों में अब तक कांग्रेस बेहतर स्थिति में है। छह सीटों पर हुए उप चुनाव में से तीन सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। जबकि एक सीट पर भाजपा जीती है। तीन अन्य सीटों की बात करें तो उसमें एक पर कांग्रेस और दो पर भाजपा आगे चल रही है।
इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी सच्चाई से जनता की लड़ाई लड़ रही है, इसी वजह से अब जनता कांग्रेस के साथ है। जनता ने विपक्ष को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस जनता की लड़़ाई सड़क व विधानसभा में लड़ेगी। हार्दिक ने कांग्रेस के प्रत्याशी जशूभाई पटेल को बायड सीट पर और थराद सीट पर गुलाब सिंह राजपूत को विजयी होने पर बधाई दी।
कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले अल्पेश ठाकोर अब तक के नतीजों के दौरान पीछे चल रहे हैं, जबकि उनके साथी धवल सिंह झाला चुनाव हार गए हैं।
ज्ञात हो कि 21 अक्टूबर को गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे। इसमें थराद, बायड, अमराईवाड़ी, लूनावाडा, राधनपुर और खेरालू सीट पर मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव के दौरान छह में से चार विधायकों ने सांसद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की, जिसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इस कारण चार सीटें रिक्त हुई थीं। जबकि उसके बाद हुए राज्य सभा चुनाव के बाद राधनपुर और बायड सीट से कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला ने इस्तीफा दे दिया था। और भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके चलते यह दोनों सीटें भी रिक्त हुई थीं। इन सभी छह सीटों पर एक साथ उप चुनाव हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो