script

निकाय-पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव का ये ट्रेलर: मुख्यमंत्री रूपाणी

locationअहमदाबादPublished: Nov 10, 2020 01:52:20 pm

Gujarat by-election, result, counting, BJP, CM Vijay rupani, Kamlm,उप चुनाव में जीत ये जनता की जीत, कांग्रेस को फिर नकारा, प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् पहुंचे सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सभी आठों सीट पर आगे चल रही है भाजपा

निकाय-पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव का ये ट्रेलर: मुख्यमंत्री रूपाणी

निकाय-पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव का ये ट्रेलर: मुख्यमंत्री रूपाणी

अहमदाबाद. गुजरात की आठों विधानसभा सीट पर हजारों मतों से भाजपा प्रत्याशियों के आगे चलने पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सभी सीटों पर जीत का विश्वास जताया। दोपहर को प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् पहुंचे मुख्यमंत्री रूपाणी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये जीत गुजरात की जनता की जीत है। पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने मतगणना जारी होने के बीच ही सभी आठों सीटों पर जीत की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात की आठों सीटों पर उप चुनाव में जीत ही नहीं बल्कि जनता ने कांग्रेस पार्टी की तुलना में बहुत ज्यादा मत देकर इसे भव्य जीत बनाया है। ये जीत आगामी समय में होने वाले महानगर पालिकाओं, जिला पंचायतों के चुनाव और आगामी वर्ष २०२२ के विधानसभा चुनावों का ट्रेलर है। उसके लिए दिशा दर्शन करने वाला यह परिणाम रहा। जनता ने कांग्रेस को फिर से नकार दिया है। आगामी चुनावों में भी भाजपा की भव्य जीत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में यह चुनाव हुए। राजनीतिक पंडितों ने दो मतदान होगा या नहीं कितना होगा उसको लेकर आशंका जताई थी लेकिन कोरोना संक्रमण काल के बीच भी गुजरात की जनता ने बड़ी संख्या में मतदान किया। भाजपा को भव्य जीत दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात की जनता ने जो एक बार फिर से भाजपा में विश्वास जताया है। आगामी समय में भाजपा की प्रदेश सरकार उनके विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
रूपाणी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के आरोपों का गुजरात की जनता ने जबाव दे दिया है। आज स्थिति ऐसी है कि कच्छ की अबडासा सीट पर तो कांग्रेस एक बार मतगणना में दूसरे स्थान पर भी नहीं बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी। निर्दलीय प्रत्याशी तक कांग्रेस प्रत्याशी से आगे निकल गया था। डांग में तो अब तक की सबसे ज्यादा लीड मतदाताओं ने दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व और केन्द्र की मोदी सरकार के बेहतर कार्यों की बदौलत गुजरात भाजपा का मजबूत गढ़ है।
भाजपा के १११ विधायक!
रूपाणी ने कहा कि उप चुनावों में आठों सीटें जीतकर भाजपा के विधायकों की संख्या अब 111 पर पहुंच रही है। जिससे राज्य में एक और भी मजबूत सरकार भाजपा देगी और जनता के कार्यों को करेगी।
निकाय-पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव का ये ट्रेलर: मुख्यमंत्री रूपाणी

ट्रेंडिंग वीडियो