scriptयहां घर-घर हो रहा है प्रचार…!!! | Gujarat bypoll, Gujarat assembly, congress compaign | Patrika News

यहां घर-घर हो रहा है प्रचार…!!!

locationअहमदाबादPublished: Oct 10, 2019 10:22:05 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat bypoll, Gujarat assembly, congress compaign, bypoll in gujarat, Gujrat election, Gujarat congress president amit chavda, BJP party

यहां घर-घर हो रहा है प्रचार...!!!

यहां घर-घर हो रहा है प्रचार…!!!

अहमदाबाद. गुजरात की छह सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ताकत झोंक रही है। पार्टी ने हर सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है, जो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं को भाजपा सरकार की नाकामियां बता रहे हैं और कांग्रेस की उपलब्धियां गिना रहे हैं।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने राधनपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रघुभाई देसाई के मध्यस्थ कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां जनसभा हुई, जिसमें अलग-अलग समुदाय के एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। चावड़ा और मोढवाडिया ने भाजपा की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। विधायक बलदेव ठाकोर, किरीट पटेल, गेनीबेन ठाकोर भी प्रत्याशी के समर्थन चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं खेरालू विधानसभा चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन हुआ, जहां गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा मौजूद रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधते कहा कि उपेक्षा से जनता में नाराजगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो