अहमदाबाद

Gujarat bypolls: 3 सीटों पर BJP और इतनी ही सीटों पर Congress के उम्मीदवार आगे

-Gujarat bypolls, 3 seats BJP, 3 seats Congress

अहमदाबादOct 24, 2019 / 03:41 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat bypolls: 3 सीटों पर BJP और इतनी ही सीटों पर Congress के उम्मीदवार आगे

अहमदाबाद। गुजरात में ६ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी तीन- तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा खेरालू (मेहसाणा) लुणावाडा (महिसागर) और थराद (बनासकांठा) सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राधनपुर (पाटण), बायड (अरवल्ली)और अमराईवाड़ी (अहमदाबाद) सीट पर आगे चल रहे हैं। राधनपुर से भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर करीब ४१०० वोटों से तथा बायड सीट से भाजपा उम्मीदवार धवल सिंह झाला ७००० मतों से पीछे चल रहे हैं। उधर अहमदाबाद शहर की अमराईवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के जगदीश पटेल कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेंद्र पटेल से पीछे चल रहे हैं।
अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला २०१७ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक के रूप में चुने गए थे। इसके बाद इस वर्ष राज्य सभा चुनाव के दौरान इन दोनों विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बाद में दोनों भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने इन दोनों को अपनी परंपरागत सीटों से ही उम्मीदवार बनाया और उम्मीदवार बनाया है।
उधर २०१७ के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद शहर की अमराईवाड़ी सीट पर भाजपा के हसमुख पटेल की जीत हुई थी। यहां से इस बार के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
वर्ष २०१७ के विधानसभा चुनाव में इन ६ सीटों में से भाजपा को ३ सीटों पर जीत मिली थी वहीं कांग्रेस २ सीटों पर विजयी हुई थी। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती थी।

Home / Ahmedabad / Gujarat bypolls: 3 सीटों पर BJP और इतनी ही सीटों पर Congress के उम्मीदवार आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.