scriptGujarat bypolls: छह सीटों पर 3 बजे तक करीब 28 फीसदी voting | Gujarat, bypolls, 6 seats, 28 percent, voting | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat bypolls: छह सीटों पर 3 बजे तक करीब 28 फीसदी voting

Gujarat, bypolls, 6 seats, 28% percent, voting

अहमदाबादOct 21, 2019 / 05:46 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat bypolls: छह सीटों पर 3 बजे तक करीब 28 फीसदी voting

Gujarat bypolls: छह सीटों पर 3 बजे तक करीब 28 फीसदी voting

अहमदाबाद/गांधीनगर. गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शांतिपूर्वक जारी है। इन सीटों- अमराईवाडी (अहमदाबाद जिला), राधनपुर (पाटण), थराद (बनासकांठा), बायड (अरवल्ली), खेरालू (मेहसाणा जिला) व लुणावाडा (महीसागर जिला) पर सोमवार को आठ बजे मतदान आरंभ हुआ। मतदान सुबह धीमी गति से मतदान शुरु हुआ जिसने धीरे-धीरे जोर पकड़ा। दोपहर 12 बजे तक इन सभी छह सीटों पर औसतन 15 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ वहीं दो बजे तक यह आंकड़ा 26 फीसदी के पार पहुंचा। दोपहर बाद 3 बजे तक करीब 28 फीसदी मतदान हुआ।
इन सीटों पर 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 1781 मतदान केन्द्रों पर 14.76 लाख मतदाता हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं इसी के साथ चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में भी चारों सीटें भाजपा को मिली थी।
वर्ष 2017 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन छह सीटों में से तीन सीटों (अमराईवाडी, खेरालू, थराद) पर जीत दर्ज की थी वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार दो सीटों (राधनपुर, बायड) पर विजयी हुए थे वहीं एक सीट निर्दलीय (लुणावाडा) के खाते में गई थी। हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार ने बाद में भाजपा को समर्थन दिया था।
अमराईवाडी, खेरालू, थराद व लुणावाडा के विधायकों के लोकसभा चुनाव में जीत के कारण ये सीटें खाली हुई वहीं राधनपुर व बायड के कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से इ्सतीफा दिया और वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने इन्हीं दोनों को फिर से अपने उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। इन छह सीटों पर राधनपुर व बायड की सीटों पर मुकाबला अहम माना जा रहा है।
अमराईवाडी में भाजपा के जगदीश पटेल का मुकाबला कांग्रेस के धमेन्द्र पटेल से है वहीं राधनपुर में भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर के सामने कांग्रेस के रघु देसाई हैं। बायड सीट पर भाजपा के धवल सिंह झाला के खिलाफ कांग्रेस के जसू पटेल ताल ठोंक रहे हैं। खेरालू सीट पर अजमल ठाकोर और कांग्रेस के बाबूजी ठाकोर आमने-सामने हैं। थराद सीट पर जीवराज पटेल कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत खिलाफ चुनाव मैदान में हैं वहीं लुणावाडा में जिग्नेश सेवक अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी गुलाब सिंह चौहाण के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो