अहमदाबाद

Gujarat bypolls: 6 सीटों पर करीब 52 फीसदी मतदान

-Gujarat bypolls, 6 seats, 52 voting

अहमदाबादOct 22, 2019 / 12:27 am

Uday Kumar Patel

Gujarat bypolls: 6 सीटों पर करीब 52 फीसदी मतदान

अहमदाबाद/गांधीनगर. गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। शाम छह बजे तक इन सीटों पर करीब 52 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। अमराईवाडी (अहमदाबाद जिला), राधनपुर (पाटण), थराद (बनासकांठा), बायड (अरवल्ली), खेरालू (मेहसाणा) व लुणावाडा (महीसागर) पर सुबह आठ बजे मतदान शुरु हुआ। मतदान सुबह काफी धीमी गति से आरंभ हुआ जिसने धीरे-धीरे जोर पकड़ा।
सुबह दस बजे तक जहां 5 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था वहीं सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा 8 फीसदी से ज्यादा हो गया। दोपहर 12 बजे तक इन सीटों पर औसतन 16 फीसदी से ज्यादा तथा दोपहर बाद दो बजे तक आंकड़ा 21 के पार पहुंचा। दोपहर तीन बजे 26 फीसदी, शाम चार बजे तक 37 फीसदी तथा शाम पांच बजे तक 43 फीसदी मतदान हुआ। शाम छह बजे तक करीब 5२ फीसदी रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा 68.95 फीसदी मतदान थराद सीट पर हुआ वहीं सबसे कम 31.50 फीसदी मतदान अहमदाबाद शहर की अमराईवाडी सीट पर हुआ।
इन छह सीटों के लिए 1781 मतदान केन्द्रों पर करीब पौने 15 लाख मतदाता में से करीब आधे से ज्यादा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस तरह शाम छह बजे मतदान खत्म होने के साथ ही इन छह सीटों पर 42 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.