scriptGujarat bypolls: Congress से BJP में आए Alpesh Thakor, Dhaval Jhala हारे | Gujarat bypolls, Congress ,BJP, Alpesh Thakor, Dhaval Jhala | Patrika News

Gujarat bypolls: Congress से BJP में आए Alpesh Thakor, Dhaval Jhala हारे

locationअहमदाबादPublished: Oct 24, 2019 08:34:28 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Gujarat bypolls, Congress ,BJP, Alpesh Thakor, Dhaval Jhala

Gujarat bypolls:  Congress से BJP में आए Alpesh Thakor, Dhaval Jhala हारे

Gujarat bypolls: Congress से BJP में आए Alpesh Thakor, Dhaval Jhala हारे


अहमदाबाद. गुजरात में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को 3-3 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा ने जहां खेरालू (मेहसाणा), अमराईवाडी (अहमदाबाद) और लुणावाडा (महिसागर) सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस राधनपुर (पाटण), बायड (अरवल्ली) और थराद (बनासकांठा) में विजयी हुई है।
इन चुनावों में सबसे अहम और प्रतिष्ठित मानी जा रही राधनपुर और बायड सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़़ा है। कांग्रेस छोड़़कर भाजपा में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को राधनपुर और उनके साथी धवलसिंह झाला को बायड सीट से कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पराजित किया। इस तरह कांग्रेस ने यह दोनों सीटें बरकरार रखी हैं। राधनपुर सीट पर कांग्रेस के रघु देसाई ने भाजपा के ठाकोर को 3807 मतों से हराया वहीं कांग्रेस के जशुभाई पटेल ने भाजपा के झाला को 743 वोटों से मात दी।
अल्पेश और झाला 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों से कांग्रेस के विधायक के रूप में चुने गए थे। इस वर्ष राज्य सभा चुनाव के दौरान इन दोनों विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बाद में दोनों भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने इन दोनों को अपनी परंपरागत सीटों से ही उम्मीदवार बनाया, लेकिन जनता ने उन्हे नकार दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो