scriptGujarat bypolls: लिंबडी में पूर्व मंत्री राणा जीते, पांचवीं बार बने विधायक | Gujarat bypolls, Limbdi, former minister Kiritsinh Rana, MLA | Patrika News

Gujarat bypolls: लिंबडी में पूर्व मंत्री राणा जीते, पांचवीं बार बने विधायक

locationअहमदाबादPublished: Nov 11, 2020 01:10:21 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat bypolls, Limbdi, former minister Kiritsinh Rana, MLA

Gujarat bypolls: लिंबडी में पूर्व मंत्री राणा जीते, पांचवीं बार बने विधायक

Gujarat bypolls: लिंबडी में पूर्व मंत्री राणा जीते, पांचवीं बार बने विधायक

अहमदाबाद. लिंबडी सीट पर राज्य के पूर्व मंत्री किरीट सिंह राणा को जीत मिली। वे वर्ष 2017 के चुनाव में वे हार गए थे। उन्होंने कांग्रेस के चेतन खाचर को 32 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। राणा को करीब 56 फीसदी वोट मिले वहीं खाचर को करीब 36 फीसदी मत मिले।
यहां पर कांग्रेस के विधायक सोमा गांडा पटेल के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव हुए। हालांकि भाजपा ने राणा पर फिर से भरोसा जताया।
वे यहां से इससे पहले चार बार विधायक रह चुके हैं। वे 1995, 1998 और 2007 के बाद 2013 के उपचुनाव में भी जीते थे। वहीं तीन बार हार का सामना भी करना पड़ा है।
अब भाजपा की टिकट पर धारी से सीट जीते काकडिया

धारी सीट पर भाजपा के जे वी काकडिया को जीत मिली है। इस बार उन्होंने कांग्रेस के सुरेश कोटडिया को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
2017 में उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता दिलीप संघाणी को हराया था। लेकिन अब काकडिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। काकडिया को करीब 50 फीसदी वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 33 फीसदी मत मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो