scriptGujarat byelection: गुजरात में भी इतनी विधानसभा सीटों के लिए होंगे उपचुनाव, | Gujarat bypolls: voting for 4 assembly seats will be on october 21 | Patrika News

Gujarat byelection: गुजरात में भी इतनी विधानसभा सीटों के लिए होंगे उपचुनाव,

locationअहमदाबादPublished: Sep 22, 2019 01:19:26 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Bypolls on 4 assembly seats in Gujarat
-Gujarat legislative assembly, Kheralu, Amraiwadi, Tharad, Lunawada
-byelection, 9 seats are vacant
 

Gujarat byelection: गुजरात में भी इतनी विधानसभा सीटों के लिए होंगे उपचुनाव,

Gujarat byelection: गुजरात में भी इतनी विधानसभा सीटों के लिए होंगे उपचुनाव,

गांधीनगर/अहमदाबाद. हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ गुजरात में भी 4 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें थराद, खेरालू, अमराईवाडी तथा लूणावाडा सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि इन सभी सीटों के विधायक गत लोकसभा चुनावों में सांसद के लिए निर्वाचित हुए थे। इनमें उत्तर गुजरात की खेरालू सीट से भरत सिंह डाभी, थराद सीट से परबत पटेल, अमराईवाडी सीट से हसमुख पटेल और लुणावाडा सीट से रतन सिंह राठौड़ शामिल हैं। यह सभी भाजपा की टिकट पर सांसद चुने गए थे। लोकसभा चुनाव के बाद चार भाजपा विधायकों ने सांसद बनने पर इस्तीफा दिया था।
राधनपुर, बायड, मोडवाहडफ, तालाला और द्वारका की रिक्त सीटों के लिए अभी उपचुनाव घोषणा नही हुई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव के लिए अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी। 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में फिलहाल 9 सीटें रिक्त हैं। उप चुनाव को लेकर जहां भाजपा पूरी तरह तैयार दिखती है वहीं कांग्रेस को फिलहाल अभी संभल कर उठने में देर है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें प्राप्त की है वहीं भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं।
विधानसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस में असंतोष के कारण एक के बाद एक विधायक इस्तीफा देते गए। फिलहाल भाजपा के विधायकों की संख्या 100 है वहीं कांग्रेस के विधायकों की संख्या 69 रह गई है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायक, एनसीपी के एक विधायक और एक विधायक निर्दलीय है।

इन उप चुनावों के लिए ऐसा रहेगा कार्यक्रम:
अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी।
30 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे।
2 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
3 अक्टूबर नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा।
21 अक्टूबर को चुनाव होंगे वहीं
मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो