scriptGujarat, C R Paatil, BJP, state executive meeting, Gandhinagar | Gujarat: पाटिल की अपील, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार समझ करे काम | Patrika News

Gujarat: पाटिल की अपील, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार समझ करे काम

locationअहमदाबादPublished: Nov 17, 2021 11:43:25 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, C R Paatil, BJP, state executive meeting, Gandhinagar

Gujarat: पाटिल की अपील,  भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार समझ करे काम
Gujarat: पाटिल की अपील, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार समझ करे काम
अहमदाबाद. अगले वर्ष विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां आरंभ कर दी है। चुनाव संबंधी रणनीति के लिए बुधवार को पार्टी मुख्यालय में गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार समझे और उसी तरह से काम करना आरंभ कर दे। प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं चुनाव जीतने और जीताने के लिए काम करे।
पाटिल के मुताबिक पेज समिति का उचित उपयोग करने पर चुनाव में सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलने के संबंध में पर्याप्त प्रयत्न करने को भी कहा। सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा तो संबंधित लाभार्थी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कोई स्वागत नहीं किया जाता जबकि भाजपा कार्यकर्ता जब भी पेज समिति बनाने के लिए लोगों के घर जाते हैं तब उनका स्वागत किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और उनकी ओर से किए गए जनता के कार्य ही अपने को चुनाव में मत दिलवाते हैं। इस अवसर पर पेज समिति के बारे में जानकारी दी गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.