scriptGujarat: पाटिल ने कहा, कोरोना के बीच सार्वजनिक रूप से नहीं हों नवरात्रि के आयोजन | Gujarat, C R Paatil, Navratri, farmers bill | Patrika News

Gujarat: पाटिल ने कहा, कोरोना के बीच सार्वजनिक रूप से नहीं हों नवरात्रि के आयोजन

locationअहमदाबादPublished: Sep 21, 2020 09:36:03 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, C R Paatil, Navratri, farmers bill

Gujarat: पाटिल ने कहा, कोरोना के बीच सार्वजनिक रूप से नहीं हों नवरात्रि के आयोजन

Gujarat: पाटिल ने कहा, कोरोना के बीच सार्वजनिक रूप से नहीं हों नवरात्रि के आयोजन

अहमदाबाद. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि उनकी निजी राय है कि कोरोना के संक्रमण के बीच सार्वजनिक रूप से नवरात्रि का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक सहित विशेषज्ञ सार्वजनिक मेले का विरोध कर रहे हैं, ऐसे में सार्वजनिक रूप से नवरात्रि को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े बिल किसानों के हित के लिए हैं। कांग्रेस इसे लेकर किसानों को उकसाने की कोशिश कर रही है। इस बिल का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस संबंध में राजनीतिक दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कांग्रेस कभी अपना चुनावी घोषणा पत्र गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने दावा किया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बिल के संबंध में बात की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसका अमल किया।
यह पूछे जाने पर कि इस संबंध में केन्द्र सरकार को पहले से किसानों को यह बात बतानी चाहिए, पाटिल ने कहा कि बिल के बारे में पहले सुझाव मंगाए जाने से इसका दुष्प्रचार ज्यादा हो जाता है। इसमें लाभ नहीं होने की आशंका रहती है।
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से किसानों के बारिश से नुकसान हुए फसल के एवज में 3700 करोड़ के राहत पैकेज का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो