scriptGujarat: केंद्र में बढ़ा गुजरात के अधिकारियों का दबदबा | Gujarat Cadre, Centre, officers, deputation, govt of India | Patrika News

Gujarat: केंद्र में बढ़ा गुजरात के अधिकारियों का दबदबा

locationअहमदाबादPublished: Feb 11, 2021 10:40:44 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat Cadre, Centre, officers, deputation, govt of India

Gujarat:  केंद्र में बढ़ा गुजरात के अधिकारियों का दबदबा

Gujarat: केंद्र में बढ़ा गुजरात के अधिकारियों का दबदबा

उदय पटेल

अहमदाबाद. देश की राजधानी नई दिल्ली में सत्ता के केन्द्र में कभी दक्षिण भारत तो कभी उत्तर भारत के नौकरशाहों का दबदबा देखने को मिलता था, लेकिन अब पिछले कुछ वर्षों में गुजरात कैडर के आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का केन्द्र में दबदबा बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र में सत्ता संभालने के बाद गुजरात कैडर के अधिकारी अहम पदों पर पदस्थापित हैं। हाल ही में गुजरात कैडर के प्रवीण सिन्हा को सीबीाआई का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) पद पर हैं। इस तरह फिलहाल दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं।
सर्वाधिक 33 यूपी कैडर के

फिलहाल केंद्र के अहम मंत्रालयों और विभागों में गुजरात के 2 दर्जन से ज्यादा अधिकारी पदस्थापित हैं। केन्द्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग के 2019-20की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में फिलहाल सबसे ज्यादा 33 अधिकारी उत्तर प्रदेश कैडर के है। इसके बाद बिहार कैडर के 30 और मध्य प्रदेश कैडर के 26 अधिकारी हैं।

पहली जनवरी 2020 के मुताबिक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के आंकड़े

कैडर कुल अधिकृत पद सेन्ट्रल डेपुटेशन रिजर्व केन्द्र में अधिकारी

यूपी 621 134 33
बिहार 342 74 30
म.प्र. 439 95 26
गुजरात 313 68 22
महाराष्ट्र 415 90 19
कर्नाटक 314 68 19
राजस्थान 313 64 18
छत्तीसगढ़ 193 38 07
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो