script

Gujarat: Canada में Borsad की विवाहिता का शव मिला

locationअहमदाबादPublished: Jan 17, 2020 05:26:44 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Canada, Borsad, Dead body

Gujarat: Canada  में Borsad की विवाहिता का शव मिला

Gujarat: Canada में Borsad की विवाहिता का शव मिला

आणंद. जिले की बोरसद तहसील के पामोल गांव की महिला का कनाडा में शव मिला है। बताया जाता है कि इस महिला का विवाह इसी तरहसील के किंगलोड गांव के एनआरआई युवक के साथ हुआ था। इस घटना से कनाडा के साथ-साथ पामोल व किंखलोड गांव में शोक फैल गया है। विवाहिता कुछ दिन पहले गुम हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक बोरसद तहसील के पामोल गांव की निवासी हिरल पटेल का विवाह सात वर्ष पूर्व वर्ष 2013 में किंखलोड गांव के मूल निवासी और कनाडा में स्थाई रूप से रहने वाले एनआरआई युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद युवती भी कनाडा चली गई। विवाह के तीन वर्ष बाद ससुराल वालों ने कई बहाने बनाकर हिरल पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडऩा आरंभ किया। ससुराल वालों से तंग आकर विवाहिता ने कनाडा के इटोबीकेक में गेरफेल्ला ड्राइव स्थित पति का घर छोड़कर कनाडा के टोरेन्टो में अपने भाई के साथ रहने आ गई। दो महीना पहले विवाहिता ने अपने पति से तलाक ले लिया।
गत 11 जनवरी को विवाहिता नौकरी पर गई थी, लेकिन वापस नहीं आने पर विवाहिता के भाई ने टोरेन्टो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने विवाहिता के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोज शुरु की। इस दौरान विवाहिता का मृत देह खाडी इलाके से मिला। पुलिस जांच में विवाहिता का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतदेह को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पामोल में विवाहिता के परिजनों को गहरा शोक लगा। मृतका के परिजनों ने बोरसद शहर थाने का संपर्क किया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो