अहमदाबाद

राज्यसभा उपचुनाव की अधिसूचना को कांग्रेस ने अदालत में दी चुनौती

कांग्रेस ने चुनाव आयोग के फैसले को असंवैधानिक करार दिया

अहमदाबादJun 17, 2019 / 10:24 pm

Pushpendra Rajput

राज्यसभा उपचुनाव की अधिसूचना को कांग्रेस ने अदालत में दी चुनौती

अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस ने राज्यसभा की दो सीटों पर अलग अलग उपचुनाव कराने की अधिसूचना पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस फैसले को असंवैधानिक करार दिया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है ताकि दोनों ही सीटें जीती जा सकें।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव एक साथ कराने चाहिए, लेकिन भाजपा ये सीटें जीतने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है। दोनों सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना असंवैधानिक है और यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यदि नियमानुसार एकसाथ चुनाव होते तो एक सीट कांग्रेस और एक साथ भाजपा को जीतती। इन दोनों ही सीटों के लिए चुनाव एक साथ हुए थे।
चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। गुजरात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की अधिसूचना के खिलाफ याचिका दायर की है। गुजरात में हम सच्चाई और संविधान को बचाने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया सच्चाई की जीत होगी।
गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने ट्विट कर अधिसूचना पर सवाल उठाते कहा कि जब अमित शाह और स्मृति ईरानी राज्यसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ लड़े, जीते एवं दोनों के नतीजे भी एक ही दिन आए। दोनों की एक ही कैटेगरी की राज्यसभा सीटें एक साथ एवं एक ही नोटिफीकेशन से ख़ाली कराई गई। अब चुनाव आयोग दोनों सीटों पर एक ही दिन अलग चुनाव क्यो करवा रहा है.? इन सीटों का चुनाव कानूनन एक साथ होना चाहिए था। चुनाव आयोग का समान कैटेगरी की दोनों सीटो का एक ही दिन अलग अलग चुनाव कराना असंवैधानिक है।
गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया ने भी चुनाव आयोग की अधिसूचना पर सवाल उठाते कहा कि गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों उपचुनाव अगर कानूनन एकसाथ करवाते तो विधायकों की संख्यात्मक के मुताबिक कांग्रेस को एक मिलती। भाजपा ने दोनों सीटें जीतने के लिए चुनाव आयोग से गलत निर्णय करवाया है।

Home / Ahmedabad / राज्यसभा उपचुनाव की अधिसूचना को कांग्रेस ने अदालत में दी चुनौती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.