scriptGujarat : मौसम में बदलाव, तेज हवा के बीच तापमान में गिरावट | Gujarat: Change in weathe temperature, strong wind | Patrika News

Gujarat : मौसम में बदलाव, तेज हवा के बीच तापमान में गिरावट

locationअहमदाबादPublished: May 22, 2022 10:19:08 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

बादलों की भी रही आवाजाही

Gujarat : मौसम में बदलाव, तेज हवा के बीच तापमान में गिरावट

Gujarat : मौसम में बदलाव, तेज हवा के बीच तापमान में गिरावट

अहमदाबाद. Gujarat गुजरातभर में रविवार को Weather मौसम के मिजाज बदलते नजर आए। कहीं बादलों की आवाजाही तो कहीं धूलभरी तेज हवाएं चली। Ahmedabad अहमदाबाद शहर समेत राज्यभर में तापमान में कमी आने के कारण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।
अहमदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो राज्य में सबसे अधिक है। हालांकि यह तापमान पिछले दिनों की तुलना में कम है। शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी से राहत रही। दोपहर को कहीं-कहीं धूलभरी तेज हवाएं भी चली। अहमदाबाद ही नहीं राज्य के सभी जगहों पर मौसम के मिजाज बदले हैं। जिससे तापमान लुढक़ा है। राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो भावनगर में अधिकतम तापमान 41, गांधीनगर में 40.4, सुरेन्द्रनगर 40.3, राजकोट में 38.7, वडोदरा में 37.6 और सूरत में 33.8 डिग्री तापमान रहा। सभी शहरों में तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में ज्यादा अन्तर नहीं आएगा। मंगलवार से दो से तीन डिग्री बढऩे की संभावना है।
गुजरात के तीन जिलों में कोरोना के 15 मरीज
30 जिलों में एक भी मरीज नहीं

अहमदाबाद. गुजरात के तीन जिलों में रविवार को कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक नौ वडोदरा शहर के हैं। इसके अलावा अहमदाबाद शहर में पांच और वलसाड जिले में एक मरीज की पहचान हुई है। जबकि राज्य के अन्य 30 जिलों में नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। 24 घंटे में प्रदेशभर में 26 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं, इन्हें डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव मरीज की संख्या 188 है, इनमें से तीन वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले 1224908 हो गए हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 99.09 फीसदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो